जौनपुर में कड़ाके की सर्दी से जनजीवन बेहाल, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री

जौनपुर : जौनपुर जिले में कड़ाके की सर्दी की वजह से जनजीवन बेहाल है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

राज्य मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि इस दौरान आर्द्रता 81 प्रतिशत रही, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 84 दर्ज किया गया। हवाएं 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। शुक्रवार को भी जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार को मौसम में गिरावट आई हैं।

उन्होंने आसमान में बादल छाए रहने और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में और कमी आने की संभावना जताई है। मौसम के इस परिवर्तन से लोग घरों में दुबके हुए और अलावा का सहारा ले रहे हैं। वहीं, सर्दी के कारण किसानों को फसलों की सिंचाई करने और पशुओं की देख-रेख में भी सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें