
लखनऊ। लखनऊ आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। आम आदमी पार्टी के नेता बरेली में हुए बवाल के दौरान पीड़ितों से मिलने जा रहे थे।
तीखी नोक झोक के बीच पुलिस में बैरिकेटिंग लगाकर सभी नेताओं को रोक दिया है। कई नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया है। वही गोमती नगर प्रदेश पार्टी कार्यालय पर भी पुलिस ने सभी नेताओं को रोका है। इस दौरान रोहिलखंड प्रांत के प्रभारी नदीम अशरफ जायसी, अयोध्या प्रांत प्रभारी सर्वजीत सिंह मक्कड़, बौद्ध प्रांत अध्यक्ष इमरान लतीफ हाउस अरेस्ट किया गया है।
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बरेली में निर्दोष लोगों पर करवाई की जा रही है। जो लोकतंत के ख़िलाफ़ है। आज हमारी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल बरेली में पुलिस की कारवाई से घायल पीड़ितों से मिलने जा रहे थे पुलिस ने हमे जाने से रोका है।
यह भी पढ़े : Bihar Election : ’25 से 30 हमारे दो भाई नरेंद्र और नीतीश’, बिहार चुनाव की घोषणा के साथ भाजपा का नया नारा













