केंद्रीय मंत्री शिवराज की नाराजगी के बाद हटाए गए सीहाेर डीएफओ, आदेश जारी

भोपाल। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चाैहान की नाराजगी के बाद सीहोर वन विभाग के डीएफओ मगन सिंह डाबर को वन विभाग ने हटा दिया है। रविवार को वन विभाग ने ट्रांसफर के संबंध में आदेश जारी किया है। उनकी जगह लघुवनोपज संघ की उप वन संरक्षक अर्चना पटेल को सीहोर डीएफओ बनाया गया है।

राज्य शासन ने रविवार काे भारतीय वन सेवा के दाे अधिकारियाें के तबादले आदेश जारी किये है। सीहाेर के डीएफओ मदन सिंह डाबर काे हटा दिया गया है। उन्हें अब उप वन संरक्षक, कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन वन बल प्रमुख कार्यालय में पदस्थ किया गया है। डाबर 2016 बैच के आईएफएस अधिकारी है। उनके स्थान पर 2018 बैच की आईएफएस अधिकारी उप वन संरक्षक मध्य प्रदेश राज्य लघु वनाेपज संघ भाेपाल अर्चना पटेल काे सीहाेर का नया डीएफओ नियुक्त किया गया है। पटेल राज्य लघु वनाेपज संघ में प्रतिनियुक्ति पर थी। अब उनकी सेवाएं प्रतिनियुक्ति से वापस ले ली गई है।

आदिवासियों पर वन अपराध के मामले दर्ज करने को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह से शिकायत हुई थी। जिस पर केन्द्रीय कृषि मंत्री से आदिवासियों ने मुलाकात कर नाराजगी जताई थी। रविवार को शिवराज, क्षेत्र के आदिवासियों को साथ लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। शिवराज से हुई मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री डॉ. माेहन यादव ने सीहोर के डीएफओ मगन सिंह डाबर को हटा दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वन विभाग ने आदेश जारी किया है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में 8वीं के छात्र से रैगिंग फिर मुश्किलों में एअर इंडिया भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का आरोप भारत-कनाडा के रिश्तों में जमी बर्फ पघली पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग