इन ट्रेनों में उपलब्ध हैं सीटें जल्द करा लें सीट आरक्षित

Lucknow : जैसे-जैसे त्यौहारों का मौसम नज़दीक आ रहा है और यात्रा के लिए त्यौहार भीड़ शुरू हो रही है वैसे ही रेल यात्रियों के ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता एक बड़ी समस्या बनकर सामने आती है।

अपनी यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए उत्तर रेलवे की कुछ ट्रेनों में सीटें अभी भी उपलब्ध हैं जिससे यात्रा आसानी से की जा सकती है।उत्तर रेलवे की नियमित रेलगाड़ियां, जिनमें वंदे भारत एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस अपने सामान्य समय पर चल रही हैं और अभी भी बुकिंग के लिए सीटें उपलब्ध हैं। ट्रेन संख्या 20172 निज़ामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत ट्रेन में चेयरकार 191 सीटें 1 अक्टूबर से उपलब्ध हैं।

इसी तरह से ट्रेन संख्या 12002 निज़ामुद्दीन-भोपाल शताब्दी, चेयर कार 200 में सीटें 01 अक्टूबर से उपलब्ध, ट्रेन संख्या 22436 नई दिल्ली-बनारस वंदे भारत,चेयर कार 306 सीटें 4 अक्टूबर से उपलब्ध,ट्रेन संख्या 22416 नई दिल्ली-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस,चेयर कार 654 सीटें 3 अक्टूबर से उपलब्ध, ट्रेन संख्या 12034 नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी, चेयर कार में 234 सीटें उपलब्ध 01 अक्टूबर से,ट्रेन संख्या 12004 नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी, चेयर कार. 318 सीटें उपलब्ध 03 अक्टूबर से, ट्रेन संख्या 26405 अमृतसर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत चेयर कार में 168 सीटें उपलब्ध 01 अक्टूबर से, ट्रेन संख्या 22447 नई दिल्ली-अंब अंदौरा, चेयर कार 422 सीटें उपलब्ध 3 अक्टूबर से, ट्रेन संख्या 22470 निजामुद्दीन -खजुराहो,चेयर कार 299 सीटें उपलब्ध 01 अक्टूबर से, ट्रेन संख्या 12015 नई दिल्ली-अजमेर शताब्दी एक्सप्रेस,चेयर कार 337 सीटें उपलब्ध 04 अक्टूबर से उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें: Jhansi : ऑपरेशन कन्विक्शन की उल्लेखनीय सफलता 27 माह में 1401 अभियुक्तों को सजा

Sultanpur : जिहादी साजिश रचते पकड़ा गया अकमल, एटीएस ने किया गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें