
Santkabir Nagar : संतकबीरनगर के दुधारा थाना क्षेत्र में निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव अब्दुल अजीम को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी है। घटना नौवागांव के पास हुई, जब अब्दुल अजीम अपनी कार में बैठे थे। गोली उनके पैर में लगी, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
दुधारा थाना क्षेत्र के नौवागांव के पास निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव अब्दुल अजीम, पुत्र स्वर्गीय अब्दुल नईम, निवासी टेमां रहमत थाना कोतवाली, को बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली कार से सटाकर चलाई गई थी।
अब्दुल अजीम कार में बैठे हुए थे। गोली कार को भेदते हुए उनके पैर में लगी है। उनका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना मंगलवार रात 12 बजे की है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
यह भी पढ़े : सेक्स वर्कर कोई वस्तु नहीं, कोठों पर जाने वाले ‘ग्राहक’ भी होंगे दोषी, हाई कोर्ट ने ITPA में हो सकती है सज़ा