पंजाब कैबिनेट में संजीव अरोड़ा की एंट्री, सीएम मान ने दिया ईमानदारी का तोहफा, जानिए किन विभागों को संभालेंगे?

पंजाब में राजनीतिक परिदृश्य में एक नई शुरुआत के साथ, आज राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने संजीव अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। इस खास अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित अन्य मंत्री और विधायक राजभवन में उपस्थित थे।

मात्र 11 मिनट चले इस संक्षिप्त लेकिन महत्वपूर्ण समारोह में संजीव अरोड़ा ने पंजाबी में पद और गोपनीयता की शपथ ली। वे मुख्यमंत्री भगवंत मान के मंत्रिमंडल में 17वें मंत्री के रूप में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री और मंत्रियों की मौजूदगी में यह शपथ ग्रहण हुआ, जो नई सरकार के गठन और मंत्रिमंडलीय विस्तार का प्रतीक है।

बता दें कि, पूर्व में एनआरआई मामलों का विभाग संभाल रहे कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल से यह विभाग वापस लेकर, संजीव अरोड़ा को उद्योग और एनआरआई मामलों का विभाग सौंपा गया है। इससे संकेत मिल रहा है कि, धालीवाल को अब बड़े विभागों की संभावना भी बढ़ गई है, जो उनकी भूमिका को और भी अहम बना सकता है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाईव से होगा शुरु रिलीज से पहले जानकी फिल्म देखेंगे केरल हाईकोर्ट के जज हरियाणा रोडवेज बस के सामने लहराई पिस्तौल… मात खाने के बाद भी नहीं सुधर रहा PAK देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में 8वीं के छात्र से रैगिंग