
Sambhal : उत्तर प्रदेश के संभल में सरकारी तालाब की भूमि पर अवैध रूप से बने मकानों की पैमाइश शुरू हाे गई है। हयातनगर क्षेत्र के वाजिदपुर सराय में राजस्व प्रशासन की टीम ने यह कार्रवाई कर रही है। यह काम शाम तक पूरा हाेने की उम्मीद जताई जा रही है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पांच थानों की पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया।
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल के नेतृत्व में राजस्व टीम वाजिदपुर सराय पहुंची। टीम में चार कानूनगो और 20 लेखपाल शामिल हैं। नक्शे के आधार पर गाटा संख्या 332 में दर्ज सरकारी 5 बीघा तालाब की भूमि को चिह्नित किया गया और फीता लगा कर एक-एक मकान की पैमाइश की जा रही है। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो है।
नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल ने बताया कि तीसरी बार इस सरकारी भूमि की पैमाइश की जा रही है। शिकायत के आधार पर की गई इस कार्रवाई में करीब 40 मकानों को चिह्नित किया गया है। इन मकानों का निर्माण लगभग 25 से 30 साल पुराना प्रतीत होता है। यह कार्रवाई शाम तक जारी रहने की उम्मीद है।
संभल तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने गांव वाजिदपुर सराय के गाटा संख्या 332 रकबा 0.332 हेक्टेयर तालाब की भूमि की पैमाइश के लिए नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल को प्रभारी नियुक्त किया है। टीम में कानूनगो पंकज गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, अमीचंद्र, चंद्रपाल सिंह और लेखपाल आयुष कुमार, मुकेश कुमार यादव, अमित कुमार, नितिन शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा, गुन्नू बाबू, अनुराग शर्मा, सुभाष चंद्र, सुरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, पीयूष शर्मा, हरीश कुमार, रोहित कुमार, नीरज सैनी, देवेंद्र कुमार सैनी, आशू कुमार गौतम, विकास कुमार, चंपत सिंह, सचिन गुप्ता, शहराज उसमानी शामिल हैं।
यह भी पढ़े : KGMU में लव जिहाद : आरोपी डॉक्टर ने हॉस्पिटल की 15 लड़कियों को फंसाया था, कैंपस में ही संदिग्धों से मिलता था











