Sambhal : प्रशासन के एक्शन से पहले ही मुस्लिम समुदाय ने तोड़ दी अवैध मस्जिद, 20 साल पुरानी थी…

Sambhal : उत्तर प्रदेश के संभल जिले के सलेमपुर सालार उर्फ हाजीपुर गांव में बीते रात एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम देखने को मिला, जहां 20 साल से बनी अवैध मस्जिद को खुद ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गिरा दिया। यह मामला उस समय सुर्खियों में आया जब प्रशासन ने इस जमीन पर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई का मन बनाया था।

जानकारी के अनुसार, यह जमीन साल 2000 में गरीब परिवारों को आवास के लिए अलॉट की गई थी, लेकिन वर्ष 2005 में वहां अवैध रूप से मस्जिद का निर्माण कर लिया गया था।

प्रशासन की कार्रवाई से पहले ही समुदाय के लोगों ने मिलकर मस्जिद को गिराने का काम शुरू कर दिया। दरअसल, प्रशासन को अवैध निर्माण की सूचना मिलते ही कार्रवाई की तैयारी कर रहा था, लेकिन उससे पहले ही स्थानीय समुदाय ने रातभर में ही मस्जिद तोड़ दी। इस घटना से इलाके में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं और प्रशासन का भय स्पष्ट नजर आ रहा है।

बता दें कि, इस स्थल पर करीब 439 वर्ग मीटर क्षेत्र में मस्जिद का निर्माण किया गया था। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने 2025 में इस कार्रवाई की तैयारी शुरू की थी। जिला प्रशासन ने मस्जिद कमेटी को सुनवाई का मौका देते हुए, तीन जनवरी तक का समय भी दिया था। लेकिन, जैसे ही सुबह प्रशासन का बुलडोजर पहुंचने वाला था, उससे पहले ही स्थानीय लोगों ने खुद ही मस्जिद को तोड़कर मैदान बना दिया। जब प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे, तो वहां खाली मैदान और रेत का ढेर दिख रहा था।

यह भी पढ़े : ‘हमें भारत माता की जय बोलने को मजबूर नहीें कर सकते’, महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा ने कहा- ‘कश्मीर में नहीं चलने देंगे हिंदुत्व’

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें