
गाजीपुर: समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में बंशी बाजार स्थित एक पैलेस में आरक्षण दिवस-संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस पर संगोष्ठी हुई। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार को संविधान एवं लोकतंत्र , सामाजिक न्याय विरोधी बताते हुए कहा कि आज देश गंभीर परिस्थितियों के दौर से गुजर रहा है।
इस सरकार की तानाशाही नीतियों के चलते देश का आमजन परेशान हैं। यह सरकार लगातार संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की साज़िश रच रही है। यह सरकार साहू जी महाराज,बाबा साहेब, लोहिया और नेता जी द्वारा दिये गये आरक्षण की नीति को भाजपा सरकार समाप्त करना चाहती है। यह सरकार गरीबों, दलितों और पिछड़ों को आरक्षण नहीं देना चाहती है। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी आरक्षण को बचाने की लड़ाई लड़ रही है।
यह झूठी और बेईमान पार्टी है। इसका विकास का दावा कागजी और झूठा है।इस सरकार ने जनता पर मनमाना टैक्स ठोंक दिया है। जनता टैक्स के बोझ से कराह रही है। प्राथमिक विद्यालयों को बंद कर यह सरकार पीडीए तबके के गरीब बच्चों के भविष्य को अंधकार में ढकेलने का काम कर रही है।वह उनको शिक्षा से वंचित करना चाहती है। वह नहीं चाहती कि गरीब का बच्चा पढ़ लिखकर आगे बढ़े। यह सरकार पूंजीपतियों की मित्र और गरीबों का दुश्मन बनी हुई है। गरीब लगातार सताये जा रहे हैं।इस सरकार का गरीबों से कुछ भी लेना देना नहीं है।
शिवपाल यादव ने कहा कि यह सरकार केवल पूंजीपतियों के हित संरक्षित करने में व्यस्त हैं।इस सरकार में स्वास्थ्य सेवा बदहाल है। अस्पतालों में न डाक्टर है न दवा। तहसील और थाने भाजपा कार्यालय के रूप में तब्दील हो गये हैं। तहसीलों और थानों में गरीब की फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है। यह दोनों जगह वसूली के अड्डे बन गये है। प्रदेश की कानून व्यवस्था अत्यंत दयनीय है।चारों तरफ अराजकता फैली हुई है। सत्ता संरक्षित अपराधी फल फूल रहे हैं।न उन्हें कानून का खौफ है न पुलिस का डर। शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश की सारी सड़कें गड्ढे की शक्ल में तब्दील हो गई है। आवागमन मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में मंत्री और अधिकारी कमीशनखोरी में लगे हैं। विकास के बजट का साठ प्रतिशत इनकी जेब में जा रहा है।
यह सरकार केवल समाज में घृणा और नफ़रत फैलाने का काम कर रही है। अधिकारी मनमाने हो गये हैं। इस सरकार के मंत्री भी इनके आगे बेबस है,अधिकारी इनकी भी बांतों को अनसुनी कर रहे हैं। यह सरकार न अपराधियों पर लगाम लगा पा रही है न अधिकारियों पर। यह सरकार हर क्षेत्र में विफल साबित हुई है।
कार्यक्रम में चौधरी लालता प्रसाद निषाद, विधायक डॉ विरेन्द्र यादव, विधायक जै किशन साहू, विधायक शोएब अंसारी उर्फ मन्नू, पूर्व मत्री शादाब फातिमा, विधायक अंकित भारती,पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव, राजेश कुशवाहा, पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा,पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद,विजय यादव, सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, डॉ नन्हकू यादव,हैदर अली टाइगर,सुधीर यादव,अभिषेक यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव, अमित ठाकुर, अभिषेक कुशवाहा, अक्षय यादव, तौकीर खां,रमाशंकर राजभर, अशोक कुमार बिन्द,विभा पाल, रीता विश्वकर्मा,संगीता यादव, अनिता यादव, डॉ सीमा यादव, रीना यादव, सिकन्दर कन्नौजिया, डॉ सिकन्दर यादव, मुन्नीलाल राजभर, रामजन्म चौहान, हरेंद्र विश्वकर्मा,आमिर अली,राम जी राय ,रामवचन यादव, शशि सोनकर,सुभाष यादव, आशीष यादव, मन्नू सिंह, डॉ समीर सिंह, शौर्या सिंह,रामयश यादव , आत्मा यादव, गरीब राम, शिवशंकर राम,सुशील जायसवाल, तहसीन अहमद, दिनेश यादव,राजेन्द्र यादव, अवधेश यादव, कमलेश यादव, गोवर्धन यादव, जैहिंद यादव,अनिल यादव,सूरज राम बागी, सदानंद यादव, धर्म चंद यादव, सुजीत कुमार, जितेन्द्र भारती,लल्लन राम,राम औतार विश्वकर्मा, गोपाल खरवार, मुन्ना खरवार, ताहिर हुसैन, विरेन्द्र विश्वकर्मा, मुन्ना चौहान, नगेन्द्र कुशवाहा आदि उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा और जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र प्रताप यादव ने संयुक्त रूप से किया।
ये भी पढ़ें:
विश्व नेताओं में मोदी का डंका, अप्रूवल रेटिंग में सबको पीछे छोड़ा….जानिए अन्य नेताओं की रैंकिंग
https://bhaskardigital.com/modis-dominance-among-world-leaders-left-everyone-behind-in-approval-rating-know-the-ranking-of-other-leaders/
नौकरी और जिम्मेदारी दोनों साथ, सरकारी कर्मचारी ले सकेंगे माता-पिता की देखभाल के लिए छुट्टी
https://bhaskardigital.com/government-employees-can-take-leave-to-take-care-of-their-parents-with-both-job-and-responsibility/