रूस-अमेरिका टकराव तेज : पुतिन ने कहा– ट्रंप की तेल नीति से दुनिया झेलेगी तबाही

मॉस्को । रूसी तेल पर लगे सैंक्शन का मुद्दे से पुतिन परेशान नहीं है। इसकी चपेट में भारत भी आएगा। पुतिन को ट्रंप की चाल पहले ही समझ आ गई थी, यही वजह है कि उन्होंने अमेरिका को अंजाम समझाने की कोशिश भी की। पुतिन ने ट्रंप को सारा गणित-भूगोल बताते हुए समझाया था कि रूस के तेल पर उनका सख्त रुख किस तरह दुनिया के लिए तबाही बन सकता है। जाहिर है कि ट्रंप नहीं माने और अगले ही दिन कांड कर दिया, जिससे दुनिया भर में खलबली मच गई। अब पुतिन ने ट्रंप को तगड़ा जवाब दिया है।

दरअसल, पुतिन और ट्रंप की कुछ दिन पहले ही फोन पर बात हुई थी, जिसके बारे में बताते हुए रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि ट्रंप के साथ उनका तेल को लेकर चर्चा हुई थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि किस तरह रूसी तेल पूरी दुनिया और अमेरिका की तेल कीमतों पर असर डाल सकता है। पुतिन ने कहा था कि ग्लोबल एनर्जी बैलेंस का बने रहने किसी के फायदे या नुकसान की बात नहीं है। उन्होंने यह भी एक्सप्लेन किया कि विश्व के ऊर्जा संतुलन में रूस का योगदान किस तरह अहम है। पुतिन ने ट्रंप को पुरानी ज्यादतियां भी याद दिलाई थीं, जब ट्रंप ने पहले कार्यकाल में रूस पर अब तक के सबसे ज्यादा सैंक्शन थोपे थे।

बता दें गुरुवार को ट्रंप ने रूस की दो बड़ी तेल कंपनियों पर आर्थिक सैंक्शन लगा दिए हैं, जिसके बाद रूस के प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने पहली ऑफिशियर प्रतिक्रिया देते हुए ऐलान किया था कि इसके परिणाम काफी निगेटिव होंगे। रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने तो इसे अमेरिका की तरफ से एक्ट ऑफ वॉर बताया था।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें