
Russia Ukraine War : रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध लगातार गंभीर हो रहा है। इस बीच, खबर है कि रूस ने फिर से यूक्रेन की राजधानी कीव पर ड्रोनों और मिसाइलों से हमला किया है। इस हमले में कम से कम दो लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।
रूस ने यूक्रेन के कीव पर दागी मिसाइलें
बड़ी संख्या में रूसी ड्रोन और मिसाइलों ने कीव पर हमला बोला। इस हमले के दौरान, कीव के कैबिनेट भवन की छत से धुआं उठते देखा गया, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह धुआं हमले के कारण ही देखा गया या किसी अन्य कारण से।
रूसी हमले में तीन लोगों की मौत
कीव के नगर प्रशासन प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने बताया कि इस हमले में एक साल के बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो चुकी है। बच्चे का शव मलबे से निकाला गया है। मेयर विटालि क्लित्श्को ने कहा कि रूस से दागे गए ड्रोन का मलबा स्वियातोशिन्स्की जिले में एक आवासीय इमारत और डार्नितस्की जिले में दूसरी इमारत पर गिरा है। इस हमले में 10 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं।
यह हमला यूक्रेन की राजधानी पर फिर से रूस की तरफ से जारी हमले की एक कड़ी है, जो युद्ध के बढ़ते तनाव और हिंसक घटनाओं को दर्शाता है। राहत और बचाव कार्य जारी है, और स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है।