रूस का An-24 विमान लापता! 46 यात्री सवार थे, कंट्रोल रूम से नहीं हो पा रहा संपर्क

Russia Plane Missing : रूस का An-24 विमान नियंत्रण केंद्र से संपर्क टूटने के बाद लापता हो गया है। इस विमान में लगभग 46 यात्री सवार थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह An-24 विमान अमूर क्षेत्र में, टाइंडा शहर के लिए उड़ान भर रहा था। हादसे की जानकारी इंटरफैक्स और SHOT समाचार एजेंसियों द्वारा दी गई है।

SHOT से मिली रिपोर्ट के अनुसार, आपातकालीन प्रतिक्रिया सेवाओं का कहना है कि 46 लोगों को ले जा रहा एएन-24 यात्री विमान से रूस के अमूर क्षेत्र में संपर्क टूट गया है। एजेंसी तास के अनुसार अंगारा एयरलाइंस का यह विमान टिंडा हवाई अड्डे से कुछ किलोमीटर दूर एक निर्धारित चेकपॉइंट पर संपर्क करने में विफल रहा। इस विमान में दो बच्चों सहित 40 यात्री और छह चालक दल के सदस्य सवार हैं।

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास के अनुसार, यह विमान अंगारा एयरलाइन का था और अमूर के टाइंडा शहर के लिए उड़ान भर रहा था। जानकारी के अनुसार, विमान अपने गंतव्य से कुछ ही किलोमीटर पहले था, तभी उसका संपर्क नियंत्रण केंद्र से टूट गया। उल्लेखनीय है कि रूस का अमूर क्षेत्र चीनी सीमा के पास स्थित है।

AN-24 विमान की विशेषताएँ क्या हैं?

Antonov-24 का पूरा नाम है, जो सोवियत युग का एक मध्यम दूरी का डबल इंजन टर्बोप्रॉप यात्री विमान है। यह मुख्य रूप से छोटी दूरी की उड़ानों के लिए डिज़ाइन किया गया है और क्षेत्रीय मार्गों पर इसका प्रयोग होता है। यह विमान पहली बार 1959 में उड़ान भरा था और इसे रूस, पूर्वी यूरोप और एशियाई क्षेत्रों के कठिन इलाकों में उड़ान भरने के लिए विकसित किया गया है। यह लगभग 1,500 से 2,000 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है, जो इसे क्षेत्रीय उड़ानों के लिए उपयुक्त बनाता है।

यह भी पढ़े : राजनीति से दूरी बनाने के सवाल पर स्मृति ईरानी बोली- ‘2019 में राहुल गांधी को हराया था… अब ताने सुनने को मिलेंगे’

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल