
रुधौली, बस्ती। मिशन शक्ति फेज 5 के तहत प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार द्वारा एक अनोखा पहल किया गया। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक, अपराध निरीक्षक, व.उ.नि., एंटी रोमियो स्क्वायड प्रभारी, मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी, दिवसाधिकारी, साइबर सेल प्रभारी, सहायक मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी, एवं कस्बा इंचार्ज जैसे सांकेतिक पदों के लिए 6 सदस्यो कि टीम बनाई, जिसमें अलग–अलग विद्यालयों की छात्राओं का साक्षात्कार लिया गया। जिसमे विभिन्न सांकेतिक पदों पर चयन किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक पद के लिए अंशिका चौधरी, शिवांगी पटेल को अपराध निरीक्षक के लिए, वरिष्ठ उप निरीक्षक पद हेतु पूजा मौर्य को, दिवस अधिकारी पद के लिए कशिश कसौधन को, कोशिकी दुबे को एंटी रोमियो टीम प्रभारी के लिए, दिव्यांशी सिंह को मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी हेतु, सोनाक्षी पद सहायक मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी, हिमांशी पाण्डेय को साइबर सेल प्रभारी पद के लिए चयन किया गया है।
इन सभी छात्राओं को रूधौली थाने पर एक दिवस का प्रभारी बनाया जाएगा। जो एक सप्ताह के अंदर बनाया जाएगा। इसकी तिथि अलग से घोषित की जाएगी।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में महिलाओं एवं बच्चियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए समाज में उनकी भूमिका, पुलिस की प्रति उनकी सोच, पुलिस में रचनात्मक सुधारात्मक कम्युनिटी एवं पुलिसिंग व्यवस्था से सम्बंधित सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे।