शादी में हुआ बवाल, झाड़ियों में छिप गया था दूल्हा, पुलिस ने पकड़ा तो बोला-शादी नहीं…

सीतापुर : नगर के एक गेस्ट हाउस में रविवार रात हंगामा हो गया। बरात निकलने से कुछ देर पहले दूल्हा घर से भाग गया। बाद में उसे पुलिस ने एक झाड़ी में छिपे बैठे होने के दौरान पकड़ लिया। वधू पक्ष के पूछने पर वर पक्ष उन्हें बहलाता रहा। इसके बाद पुलिस किसी तरह दूल्हे को तलाश कर लाई तो वधू पक्ष ने युवक के पहले से विवाहित होने का आरोप लगाते हुए शादी करने से मना कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। दूसरी ओर चर्चा है कि वर पक्ष एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का रिश्तेदार है, जिसके चलते पुलिस कार्रवाई से कतरा रही है।

गेस्ट हाउस नहीं पहुंचा था दूल्हा

शहर के बाहरी इलाके के तथा थाना रामकोट के मुहल्ला नवीन चौक के एक युवती की शादी मुंशीगंज के युवक के साथ तय हुई थी। रविवार रात बरात आनी थी। युवक के परिवारजन ने अपने घर के पड़ोस का ही गेस्ट हाउस बुक करवाया था। रात दस बजे तक दूल्हा और उसके परिवारजन गेस्ट हाउस नहीं आए। जबकि कई बराती वहां पहुंच गए। ऐसे में वधू पक्ष के लोगों ने वर पक्ष से जानकारी ली तो बताया गया कि दूल्हा तैयार होने के लिए लखनऊ के एक पार्लर में गया है। करीब एक घंटे तक इंतजार करने बाद वधू पक्ष उसके घर पहुंच गया तो देखा सन्नाटा था।

पुलिस को सूचना दी गई। इसके कुछ देर बाद पुलिस दूल्हा और बरात को लेकर गेस्ट हाउस पहुंची। वर को देखते ही वधू पक्ष के लोग के गुस्से से भर गए। उन्होंने कहा कि अगर शादी नहीं करनी थी तो पहले से ही बता देना चाहिए था। उन्होंने वर पर शादीशुदा होने के आरोप लगाते हुए शादी करने से मना कर दिया।

झाड़ियों में छिपा था दूल्हा : बताया

जा रहा है कि घर से भागने के बाद दूल्हा हाईवे के किनारे झाड़ियों में छिप गया था। वधू पक्ष की शिकायत बाद पुलिस उसे तलाशकर गेस्ट हाउस लेकर गई थी। चौकी प्रभारी का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीओ सिटी अमन सिंह ने कहा कि इस प्रकरण की जानकारी मिकी है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलेगी तो साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक से मिला वधू पक्ष

वधू पक्ष के लोगों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र से मुलाकात की। वधू पक्ष ने बताया कि उनकी ओर से नकदी समेत शादी में 30 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। बावजूद इसके शादी नहीं हो पाई।

चौकी प्रभारी बोले, गेस्ट हाउस को बना दूंगा छावनी

वधू पक्ष ने वर पक्ष के साथ ही मधुवननगर पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस की ओर से विवाह के लिए दबाव डाला जा रहा है और चौकी प्रभारी आशीष तिवारी गेस्ट हाउस को छावनी बनाने की धमकी दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

हिमंत बिस्वा शर्मा ने राहुल गांधी और ममता बनर्जी को कहा औरंगज़ेब पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक सिंगर हनी सिंह का लखनऊ में धमाकेदार कॉन्सर्ट नीतीश कुमार ने केक काटकर मनाया जन्मदिन मेडिकल कालेज से चोरी गया बच्चा बरामद