वक्फ पर JDU में घमासान! 15 मुस्लिम नेताओं ने छोड़ा साथ…वजह जानकर होगी हैरानी

kajal soni

राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के साथ वक्फ संशोधन विधेयक 2025 लागू हो चुका है, और इसके बाद से बिहार में जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के मुस्लिम नेताओं का इस्तीफे का सिलसिला जारी है। खासकर बिहार के पूर्वी चंपारण के मुस्लिम बहुल इलाके ढाका विधानसभा क्षेत्र से जदयू के 15 मुस्लिम नेताओं ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इन नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी भी की, यह आरोप लगाते हुए कि उन्होंने वक्फ संशोधन बिल का समर्थन करके मुसलमानों का विश्वास तोड़ा है।

इस्तीफा देने वाले नेताओं में प्रमुख नामों में शामिल हैं

  1. गौहर आलम (प्रखंड अध्यक्ष युवा जदयू ढाका)
  2. मो. मुर्तुजा (कोषाध्यक्ष – नगर परिषद ढाका)
  3. मो. शबीर आलम (प्रखण्ड उपाध्यक्ष युवा जदयू ढाका)
  4. मौसिम आलम (नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ढाका)
  5. जफीर खान (नगर सचिव ढाका)
  6. मो. आलम (नगर महासचिव ढाका)
  7. मो. तुरफैन (प्रखंड महासचिव युवा जदयू ढाका)
  8. मो. मोतिन (नगर उपाध्यक्ष ढाका)
  9. सुफैद अनवर (करमावा पंचायत युवा अध्यक्ष)
  10. मुस्तफा कमाल (अफरोज) (युवा प्रखंड उपाध्यक्ष)
  11. फिरोज सिद्धीको (प्रखंड सचिव युवा जदयू ढाका)
  12. सलाउद्दीन अंसारी (नगर महासचिव ढाका)
  13. सलीम अंसारी (नगर महासचिव ढाका)
  14. एकरामुल हक (नगर सचिव ढाका)
  15. सगीर अहमद (नगर सचिव ढाका)

इस पूरे घटनाक्रम के बाद, जदयू के ढाका प्रखंड अध्यक्ष नेहाल अख्तर ने कहा कि इनमें से केवल एक नेता को छोड़कर कोई भी नेता पार्टी का सदस्य नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों द्वारा जदयू को बदनाम करने के लिए यह साजिश रची जा रही है। उन्होंने इस्तीफा देने वाले नेताओं से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता का प्रमाण देने की मांग की।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

लखनऊ: वक्फ संशोधन विधेयक पेश को लेकर पुराने लखनऊ में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च। मुखवा में पीएम मोदी ने की गंगा पूजा अंसल एपीआई पर कार्रवाई : पिता – पुत्र समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ट्रंप ने भारत , चीन समेत देशों पर उच्च शुल्क लगाने का किया ऐलान परिजनों ने कहा – सचिन तो सिर्फ मोहरा , कत्ल के पीछे कोई ओर