
- कसया-देवरिया मार्ग बनेगा फोरलेन: कृषि मंत्री
- निर्माण की धीमी प्रगति जान नाराज हुए सूर्यप्रताप शाही
पडरौना, कुशीनगर। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने होटल पथिक निवास के सभागार महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय के निर्माण को लेकर सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में कहा कि महात्मा बुद्ध कृषि विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए पहले ही 45 करोड़ रुपये अवमुक्त हो चुके हैं। दूसरी किश्त के रूप में जल्द ही 55 करोड़ रुपये अवमुक्त हो जाएंगे।
कृषि मंत्री की समीक्षा बैठक में मैत्रेय परियोजना की कुल भूमि 195.82 एकड़ में से 145.82 एकड़ भूमि कृषि विश्वविद्यालय एवं 50 एकड़ भूमि पर्यटन विभाग को विकास हेतु हस्तानांतरित किए जाने/अनुमति प्रदान किए जाने संबंधी पत्र शासन स्तर पर लंबित है। के संबंध जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा पूर्ण विवरण दिया गया। मंत्री श्री शाही ने बताया कि शासन स्तर पर लंबित सभी कार्यों के निदान शीघ्र कर लिया जाएगा। कृषि मंत्री श्री शाही कृषि विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा दौरान अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी ली गयी।
परंतु निर्माण कार्यों में मंशा अनुरूप प्रगति नहीं पाए जाने पर मंत्री श्री शाही ने नाराजगी जताई। इस अवसर पर नक्शे के माध्यम से कृषि विश्व विद्यालय का अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने द्वारा समस्याओं पर भी चर्चा की गई। जिस पर मंत्री ने कहा कि अड़चन वाले कार्य ही न किए जाएं। उन्होंने इस कार्य हेतु प्राप्त बजट की भी जानकारी ली। शीघ्र ही 55 करोड़ का और बजट मिलने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि बजट की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। कार्यदाई संस्था द्वारा लो लैंड पर मिट्टी भराई के कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर लिए जाने का निर्देश दिए गए।
साथ ही उन्होंने कहा कि बरसात आने से पूर्व ही जमीनी स्तर के सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। निर्माण कार्य संबंधी किसी भी स्तर पर कोई समस्या आए तो जिलाधिकारी के साथ बैठक के माध्यम से निस्तारण करा लिए जाने का निर्देश कार्यदाई संस्था को दिए। तत्पश्चात कसया- देवरिया मार्ग को फोरलेन बनाये जाने पर चर्चा की गई। इसके लिए संबंधित लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ भी बातचीत हुई। इसके पूर्व जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, सीडीओ गुंजन द्विवेदी एवं आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह द्वारा मंत्री जी को बुके भेंटकर स्वागत किया।
इस मौके पर एसडीएम पारितोष मिश्र, तहसीलदार धर्मवीर सिंह, सीओ कुंदन सिंह, पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता डीके अहिरवार, अधि0 अभि0 लोक निर्माण, उप कृषि निदेशक आशीष कुमार,जिला कृषि अधिकारी डा. मेनका सिंह, लेखपाल निलेश रंजन राव, डा.शैलेंद्र दूबे सहित अन्य सभी संबंधित उपस्थित रहे।
एएसआई से लें अनापत्ति प्रमाण पत्र : कृषि मंत्री
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विश्वविद्यालय निर्माण स्थल पर पहुंचकर स्वीकृत डिजाइन को बने नक्शे से देखा। यहां उन्होंने कार्यदाई संस्था के जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग से जो अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्माण के लिए लेना है। वह पूरा कराएं।
कुलपति प्रोफेसर बिजेंद्र सिंह ने मंत्री से एकेडमिक ब्लाक व निर्माण से संबंधित मुख्य बातें रखीं। इसको गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने कार्यदाई संस्था के जेई श्यामाचरण शुक्ल व एक्सईएन को गुणवत्ता व मानक में कोई कमी नहीं किए जाने के लिए निर्देशित किया।