रुड़की : पंचायत चुनाव में भाजपा ने की धांधली

रुड़की। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग कर पंचायत चुनाव में धांधली की है। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ 21 अक्तूबर को हरिद्वार जिला मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। रुड़की में पत्रकार वार्ता के दौरान भीम आर्मी और आसपा संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने कहा की चुनाव में भाजपा ने जमकर धांधली की।

उन्होंने इसे वोटों की डकैती करार दिया। आरोप लगाया कि चुनाव में धांधली की आवाज उठाने वाले कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांजी गई और पत्थर फेंके गए। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा पर जानबूझकर आसपा प्रत्याशियों को हराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मंगलौर गुड़ मंडी में जब आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया तो उनके ऊपर लाठीचार्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

लखनऊ: वक्फ संशोधन विधेयक पेश को लेकर पुराने लखनऊ में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च। मुखवा में पीएम मोदी ने की गंगा पूजा अंसल एपीआई पर कार्रवाई : पिता – पुत्र समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ट्रंप ने भारत , चीन समेत देशों पर उच्च शुल्क लगाने का किया ऐलान परिजनों ने कहा – सचिन तो सिर्फ मोहरा , कत्ल के पीछे कोई ओर