
सोनीपत : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में नेशनल हाईवे-44 पर प्याऊ मनियारी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। फैक्ट्री से घर लौट रही सात माह की गर्भवती विनीता (20) की कार से टक्कर लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां मंजू गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, विनीता और उनकी मां मंजू कुंडली स्थित चप्पल फैक्ट्री में काम करती थीं। शुक्रवार देर शाम दोनों फैक्ट्री से घर लौट रही थीं। जब वे प्याऊ मनियारी के पास सड़क पार कर रही थीं, उसी समय एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में विनीता ने दम तोड़ दिया, जबकि उनकी मां की गंभीर हालत के कारण उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर किया गया।
परिवार ने बताया कि करण और विनीता की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। वे तीन साल से प्याऊ मनियारी में रह रहे थे। शादी से पहले भी विनीता यहीं रहती थीं। विनीता दो साल से फैक्ट्री में नौकरी कर रही थीं।
ये भी पढ़े – कुरुक्षेत्र में CM नायब सैनी का बयान: बोले – विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं रहा, वोट चोरी जैसे आधारहीन आरोप लगा रहे















