
भारत और इंग्लैंड के बीच शुरू हुई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ के पहले मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक जड़ा और साथ ही महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रच दिया।
पंत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 65 रन बनाकर नाबाद हैं और शनिवार को वह अपनी पारी को आगे बढ़ाएंगे। इस पारी के दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 3000 रन भी पूरे कर लिए हैं। अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए।
पंत ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
ऋषभ पंत अब SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं।
- धोनी ने इन देशों के खिलाफ कुल 1731 रन बनाए थे।
- पंत अब तक 1746 रन बना चुके हैं और उन्होंने यह कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है।
मैच की स्थिति:
- पंत ने एक बार फिर अपने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाज़ी की और इंग्लिश गेंदबाज़ों पर दबाव बनाए रखा।
- कप्तान शुभमन गिल भी शानदार शतक जड़कर क्रीज पर डटे हुए हैं और अब तक 127 रन बना चुके हैं।
- पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 3 विकेट पर 359 रन बना लिए हैं और मजबूत स्थिति में है।