रिहाना तीसरी बार बनी मां…दिया बेटी को जन्म ; शेयर की नन्ही परी की पहली तस्वीर!

हैदराबाद : इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना और उनके पार्टनर एएसएपी रॉकी तीसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं। इस बार कपल ने एक बेबी गर्ल का स्वागत किया है। रिहाना ने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की।

37 वर्षीय रिहाना ने पोस्ट में खुलासा किया कि उनकी बेटी का जन्म 13 सितंबर 2025 को हुआ है। उन्होंने अपनी पोस्ट में दो तस्वीरें साझा कीं — पहली में रिहाना अपनी नन्ही बच्ची को गोद में लिए प्यार से निहारती दिख रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में गुलाबी बॉक्सिंग ग्लव्स जैसी क्यूट एक्सेसरीज दिखाई दे रही हैं। कपल ने बेटी का नाम रॉकी आयरिश मेयर्स रखा है।

यह रिहाना और रॉकी की पहली बेटी है। इससे पहले वे 2022 में बेटे RZA और 2023 में बेटे Riot के माता-पिता बने थे। पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स ने खूब प्यार लुटाया। निकी मिनाज, नाओमी कैंपबेल और डोनाटेला वर्साचे ने भी कमेंट कर इस खुशी में हिस्सा लिया। एएसएपी रॉकी ने अपनी पोस्ट में लिखा – “मेरी लिटिल लेडीज।”

रिहाना और रॉकी ने इस साल 2025 मेट गाला में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। रिहाना इस इवेंट में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। रॉकी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि वह बेटी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

दोनों का रिश्ता 2012 से है। MTV वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड्स में गाना ‘Cockiness’ पर परफॉर्म करने के बाद दोनों करीब आए थे। कई सालों की दोस्ती के बाद दोनों ने डेटिंग शुरू की और फिर 2022 में पहले बच्चे की खुशखबरी साझा की।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें