Rekha Gupta Attack : दिल्ली पुलिस के दो बड़े एक्शन! मुख्यमंत्री के हमलावर के दोस्त को हिरासत में लिया, बदल गए पुलिस कमिश्नर भी

Rekha Gupta Attack : सीएम रेखा गुप्ता थप्पड़ कांड में दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस का 26वां आयुक्त नियुक्त किया गया है, जिसकी जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को एक आदेश में दी है। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी राजेश के एक दोस्त को दिल्ली पुलिस गुजरात के राजकोट से हिरासत में ले आई है।

बता दें कि दिल्ली पुलिस की एक टीम राजकोट में मौजूद है और वह राजेश के दोस्त को दिल्ली ला रही है। आरोप है कि इस दोस्त ने ही राजेश को पैसे ट्रांसफर किए थे, लेकिन फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उसका इस थप्पड़ कांड से क्या संबंध है।

वर्तमान में, सतीश गोलचा तिहाड़ जेल के महानिदेशक हैं। उन्होंने इस पद का कार्यभार 1 मई, 2024 को संभाला। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने विशेष पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था), दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त (खुफिया), और अरुणाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवा दी है।

उन्होंने दिल्ली पुलिस में पुलिस उपायुक्त और संयुक्त आयुक्त के रूप में भी कार्य किया है। 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी ने एसबीके सिंह का स्थान लिया है, जिन्होंने अपने पूर्ववर्ती संजय अरोड़ा की सेवानिवृत्ति के बाद 31 जुलाई को अतिरिक्त प्रभार संभाला था।

यह भी पढ़े : यूपी में बैंड बाजा और विवाद! मुस्लिमों का ग्रुप मगर नाम श्याम बैंड पार्टी, सीएम योगी तक पहुंचा मामला

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें