
Redmi ने अपनी नई Note 15 सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फोन 108MP के दमदार कैमरे, नया डिजाइन और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आता है। कंपनी ने इसी के साथ Redmi Pad 2 Pro 5G बजट टैबलेट भी पेश किया है।
Redmi Note 15 5G के फीचर्स
- डिस्प्ले: 6.77 इंच AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3200 निट्स पीक ब्राइटनेस
- प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3
- बैटरी: 5500mAh, 45W फास्ट चार्जिंग
- स्टोरेज: 8GB RAM + 128GB/256GB
- OS: Android 16, HyperOS 3
- कैमरा: बैक 108MP + 8MP, फ्रंट 20MP
फोन में हाइड्रो टच 2.0 तकनीक है, जिससे गीले हाथों से भी टच काम करेगा। इसके साथ यह IP66 डस्ट और वाटरप्रूफ है। कैमरा सेटअप में OIS के साथ 108MP मेन कैमरा और 8MP सेकेंडरी कैमरा है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Redmi Pad 2 Pro के फीचर्स
- डिस्प्ले: 12.1 इंच, 2.8K रेज़ॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 600 निट्स पीक ब्राइटनेस
- प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4
- बैटरी: 12,000mAh, फास्ट चार्जिंग
- कनेक्टिविटी: 5G + eSIM
- स्टोरेज: 8GB RAM + 128GB/256GB
- ऑडियो: डॉल्बी एटमस सपोर्ट
टैबलेट के साथ की-बोर्ड, स्मार्ट पेन और कवर भी लॉन्च किए गए हैं।
कीमत और सेल
- Redmi Note 15:
- 8GB + 128GB: ₹22,999
- 8GB + 256GB: ₹24,999
- पहली सेल: 9 जनवरी (अमेज़न और आधिकारिक स्टोर)
- 3,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट
- Redmi Pad 2 Pro:
- 8GB + 128GB WiFi-only: ₹24,999
- 8GB + 128GB 5G: ₹27,999
- 8GB + 256GB 5G: ₹29,999
- पहली सेल: 12 जनवरी
- 2,000 रुपये का डिस्काउंट















