Red Sauce Pasta Recipe : बच्चों के लिए घर पर बनाएं रेड सॉस पास्ता

Red Sauce Pasta Recipe : बच्चों को रेड सॉस पास्ता काफी पसंद होता है। जिसके के लिए बच्चे रेस्टोरेंट जाकर पास्ता खाने की जिद करते हैं। लेकिन बाहर का खाना काफी हाईजिनिक होता है, जो सेहत को नुकसान करता है। आज हम आपके लिए घर पर आसानी से बनाने वाले रेड सॉस पास्ता की आसान रेसिपी बता रहे हैं।

रेड सॉस पास्ता को आप बच्चों के लिए टिफिन में भी दे सकते हैं, बच्चे चाव से खाएंगे। इस रेसिपी को बनाना भी आसाना है।

रेड सॉस पास्ता बनाने के लिए सामग्री

  • 1 चम्मच तेल
  • 3-4 टमाटर
  • 1 लाल शिमला मिर्च
  • 7-8 लहसुन की कलियाँ
  • 1/2 चम्मच नमक
  • 1 बड़ा चम्मच पानी
  • 100 ग्राम पनीर
  • 1 चम्मच पेरी पेरी मसाला
  • 2-3 बर्फ के टुकड़े

रेड सॉस पास्ता बनाने की विधि


एक पैन में 1 चम्मच तेल डालें। इसमें 3-4 टमाटर, 1 लाल शिमला मिर्च, 7-8 लहसुन की कलियाँ और 1/2 चम्मच नमक डालें। मीडियम आंच पर इन्हें पकने दें जब तक टमाटर नरम हो जाएं और छिलका आसानी से निकल सके। फिर, एक बड़े बर्तन में पानी डालें, आधा चम्मच तेल मिलाएं और उबाल आने पर पास्ता डालें। पास्ता तब तक उबालें जब तक वह सॉफ्ट न हो जाए। एक मिक्सी जार में भुने हुए सभी सामग्रियों के साथ 100 ग्राम पनीर, 1 चम्मच पेरी पेरी मसाला, 1/2 चम्मच नमक और 2-3 बर्फ के टुकड़े डालें। इसे अच्छी तरह से बारीक पीस लें। इस पेस्ट को एक बड़े बर्तन में डालें। पीसे हुए टमाटर के पेस्ट में ऑरगैनो डालें और फिर उबले हुए पास्ता को इसमें मिलाएं। अच्छा से मिलाकर 2-3 मिनट के लिए गैस पर पकाएं। फिर इसे परोसें और इसका आनंद लें।

विकराल हुआ कोरोना! 24 घंटे में 5 मौतें, देश में 4000 नए कोविड केस, जानिए अपने राज्य का हाल

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें