
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने युवाओं के लिए सुनहरा मौका दिया है। विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत बोर्ड ने ग्रुप ‘बी’ के 368 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें सीनियर असिस्टेंट, कनिष्ठ लेखा परीक्षक, जिला कोषाध्यक्ष, कोषागार अधिकारी, उप-मंडल अधिकारी (सिविल) और अनुभाग अधिकारी (सिविल व विद्युत) जैसे कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार PSSSB की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
रिक्त पदों का विवरण एवं योग्यता
पद का नाम | कुल पद | शैक्षणिक योग्यता |
---|---|---|
वरिष्ठ सहायक | 245 | ग्रेजुएशन + 120 घंटे का आईटी कोर्स + टाइपिंग टेस्ट |
कनिष्ठ लेखा परीक्षक (स्थानीय लेखा परीक्षा) | 62 | बी.कॉम / एम.कॉम |
कनिष्ठ लेखा परीक्षक (कोषागार एवं लेखा) | 14 | बी.कॉम / एम.कॉम + इंग्लिश टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट |
जिला कोषाध्यक्ष | 1 | ग्रेजुएट |
कोषागार अधिकारी | 36 | ग्रेजुएट |
उप-मंडल अधिकारी (सिविल) | 2 | बीई/बीटेक (सिविल) या प्रासंगिक अनुभव के साथ डिप्लोमा |
अनुभाग अधिकारी (सिविल) | 4 | सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री |
अनुभाग अधिकारी (विद्युत) | 3 | इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री |
आयु सीमा (1 जनवरी 2025 के अनुसार)
- सामान्य वर्ग: 18 से 37 वर्ष
- SC/BC (पंजाब): अधिकतम 42 वर्ष
- राज्य/केंद्र सरकार के कर्मचारी: अधिकतम 45 वर्ष
- भूतपूर्व सैनिक (पंजाब): सेवा वर्ष घटाकर + 3 वर्ष (अधिकतम 45 वर्ष)
- दिव्यांग (पंजाब): अधिकतम 47 वर्ष
- विधवा/तलाकशुदा महिलाएं: अधिकतम 40 वर्ष
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। कुछ पदों के लिए जैसे कि वरिष्ठ सहायक और कनिष्ठ लेखा परीक्षक (कोष), कौशल परीक्षा (Skill Test) भी ली जा सकती है। इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन किया जाएगा और अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।
आवेदन कैसे करें?
PSSSB ग्रुप बी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले PSSSB की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Recruitments” सेक्शन में जाएं।
- संबंधित भर्ती विज्ञापन के लिंक पर क्लिक करें।
- नई रजिस्ट्रेशन करें और अपनी जानकारी भरें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
- मांगे गए दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म को सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकालें।
यह भी पढ़ें: NDA ने सीपी राधाकृष्णन को सर्वसम्मति से चुना उपराष्ट्रपति पद का उम्मीद्वार, पीएम मोदी ने सभी से की ये अपील