यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 2691 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन!

लखनऊ डेस्क: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने बंपर भर्ती निकाली है। बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। यूनियन बैंक ने अप्रेंटिसशिप के 2691 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को यूनियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.unionbankofindia.co.in या bfsissc.com पर जाना होगा। आवेदन की प्रक्रिया 19 फरवरी 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 5 मार्च 2025 है।

रिक्ति विवरण:

देशभर में कुल 2691 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों का वितरण विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में इस प्रकार किया गया है:

  • आंध्र प्रदेश: 549
  • अरुणाचल प्रदेश: 1
  • असम: 12
  • बिहार: 20
  • चंडीगढ़: 11
  • छत्तीसगढ़: 13
  • गोवा: 19
  • गुजरात: 125
  • हरियाणा: 33
  • हिमाचल प्रदेश: 2
  • जम्मू और कश्मीर: 4
  • झारखंड: 17
  • कर्नाटक: 82
  • केरल: 118
  • मध्य प्रदेश: 81
  • महाराष्ट्र: 296
  • दिल्ली: 69
  • ओडिशा: 53
  • पंजाब: 48
  • राजस्थान: 41
  • तमिलनाडु: 122
  • तेलंगाना: 304
  • उत्तराखंड: 9
  • उत्तर प्रदेश: 361
  • पश्चिम बंगाल: 78

आवश्यक योग्यताएं:

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार ने 1 अप्रैल 2021 या उसके बाद स्नातक की डिग्री प्राप्त की होनी चाहिए।

आयु सीमा:

आयु सीमा के अनुसार, 1 फरवरी 2025 तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल, एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 साल, और पीडब्ल्यूबीडी (पर्सन विद डिसएबिलिटी) को 10 साल की छूट दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

जब मनोज कुमार ने सरकार से पंगा, बैन हो गई थी फिल्में आँखों के साथ आवाज से भी जादू करती है मोनालिसा मैं अपनी जिंदगी की लड़ाई हार गया : धर्मात्मा निषाद विवाह के लिए बना खाना ट्रैफिक जाम में फंसे यात्रियों को खिलाया चाय के हैं शौकीन तो अब पीते-पीते घटाएं वजन