शादीशुदा महिला से दुष्कर्म, मतांतरण का किया प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। विजय नगर थाना क्षेत्र में लव जिहाद के लिए शादीशुदा महिला से दुष्कर्म कर मतांतरण के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपी युवक इमरान 9 जनवरी को महिला को अपने साथ बहलाकर ले गया था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर महिला को बरामद कर लिया है।

यह बहुत गंभीर और दर्दनाक मुद्दा है, जो किसी भी समाज या संस्कृति के लिए चिंताजनक है। ऐसी घटनाएं न केवल अपराध हैं, बल्कि ये पीड़ित व्यक्तियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी गहरे असर डालती हैं। ऐसे मामलों में पुलिस और कानून की कार्रवाई बेहद महत्वपूर्ण होती है ताकि अपराधियों को सजा मिल सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। यह विषय समाज में जागरूकता फैलाने और सही कदम उठाने की आवश्यकता को दर्शाता है।

विजय नगर थाना क्षेत्र में रहने वाला युवक ग्रेटर नोएडा की फैक्ट्री में काम करता है। उसकी शादी दिसंबर 2023 में खोड़ा की रहने वाली युवती से हुई थी। महिला के पति का कहना है कि खोड़ा में ही रहने वाले इमरान नामक युवक से उनकी पत्नी की बातचीत होती थी। इसका पता उन्हें कई माह बाद चला। नौ जनवरी को उनकी पत्नी बिना बताए कहीं चली गईं। काफी तलाश करने पर भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तब उन्होंने थाने में गुमशुदगी लिखा दी।

आरोपी को गिरफ्तार कर महिला को किया बरामद –

उन्हें कई दिन बाद पता चला कि उनकी पत्नी खोड़ा निवासी इमरान के साथ गई है। इमरान एक फूड डिलीवरी कंपनी में राइडर है। पुलिस ने आरोपित इमरान को गिरफ्तार कर महिला को बरामद कर लिया है। महिला ने पूछताछ में बताया कि इमरान उसे कई मस्जिदों में लेकर गया।

दोनों दिल्ली और गाजियाबाद में ही घूमते रहे। महिला के पति का आरोप है कि उनकी पत्नी के मतांतरण का प्रयास किया गया है। विजय नगर थाने में आरोपित इमरान पर दुष्कर्म और विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

महिला के पति का कहना है कि उन्हें कई दिन बाद शक हुआ कि उनकी पत्नी का रूझान धीरे-धीरे मुस्लिम धर्म की तरफ बढ़ रहा है। उसे मुस्लिम नाम भी पसंद आने लगे। शुरूआत में उन्हें कुछ समझ नहीं आया, लेकिन एक दिन उन्होंने पत्नी को इमरान से बात करते देख लिया था। जब उनकी पत्नी बिना बताए चली गई तब उन्हें समझ आया कि वह इमरान के साथ गई होगी। उन्होंने पुलिस को इमरान की जानकारी देते हुए उसका नंबर भी उपलब्ध कराया।

कई मस्जिदों में ले गया आरोपित –

पुलिस का कहना है कि आरोपित इमरान महिला को अपने साथ लेकर दिल्ली में कई स्थानों पर गया। महिला को कई दिन अलग-अलग इलाकों में होटलों में भी रखा। आरोपित ने मतांतरण के प्रयास से इंकार किया है।

मतांतरण के प्रयास में आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। महिला को भी बरामद कर लिया गया है। – राजेश कुमार, डीसीपी सिटी

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

मुखवा में पीएम मोदी ने की गंगा पूजा अंसल एपीआई पर कार्रवाई : पिता – पुत्र समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ट्रंप ने भारत , चीन समेत देशों पर उच्च शुल्क लगाने का किया ऐलान परिजनों ने कहा – सचिन तो सिर्फ मोहरा , कत्ल के पीछे कोई ओर रूम पर चलो नहीं तो नौकरी छोड़ : नर्सिंग ऑफिसर की पिटाई