
Ranchi : रांची में पुलिस ने एक सप्ताह के नवजात शिशु को रेस्क्यू किया है, जिसे पांच लाख रुपये में बेचा गया था। इस मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम ने रेडमा इलाके में छापेमारी कर बच्चे को सुरक्षीत रूप से बरामद किया है।
डंडा थाना क्षेत्र के एक परिवार ने सात दिन के नवजात को जन्म के तुरंत बाद ही उसकी मां से छीनकर बेच दिया था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पलामू जिले के मेदिनीनगर थाना क्षेत्र के रेडमा से बच्चे को रेस्क्यू किया।
डंडा थाना प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने छापेमारी के दौरान नवजात को सुरक्षित रूप से बरामद किया है। बच्चे को खरीदने वाली महिला को भी हिरासत में लिया गया है, और पूछताछ जारी है। बताया जाता है कि इस परिवार ने नवजात को पांच लाख रुपये में खरीदा है।
मूल रूप से, गढ़वा जिले के छपरदगा गांव के एक परिवार ने अपने बच्चे के जन्म के दूसरे दिन ही उसकी मां से बच्चे को छीन लिया और बेच दिया। नवजात की मां की मानसिक स्थिति कमजोर होने की बात कही जा रही है।
नवजात को रेस्क्यू कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी मां को भी लाया गया है। सीडब्ल्यूसी गढ़वा के समक्ष बच्चे और उसकी मां को प्रस्तुत किया गया है।
पुलिस दोनों परिवारों से पूछताछ कर रही है ताकि मामले की पूरी तह तक पहुंचा जा सके। इस तरह के जघन्य अपराध को रोकने और दोषियों को कठोर सजा दिलाने की दिशा में कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़े : मथुरा : घने कोहरे में खड़े ट्रक से टकराई थार, पीछे से तीन वाहन भिड़े, कई घायल










