Ramgopal’s Remark on Vyomika Singh: सार्वजनिक माफी मांगे रामगोपाल: रालोद

Ramgopal’s Remark on Vyomika Singh: भारतीय सेना पर समाजवादी पार्टी द्वारा की गयी जातिगत टिप्पणी की राष्ट्रीय लोकदल घोर निंदा करता है। कोई व्यक्ति चाहे वह किसी भी दल या संगठन का हो, सेना पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए और खासतौर से सपा महासचिव जो कि प्रोफेसर भी है जो पढ़े लिखे की श्रेणी में सर्वोत्तम आता है उनके द्वारा इस तरह का कृत्य अपेक्षा के विपरीत है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता रामगोपाल यादव द्वारा भारतीय सेना पर की गयी टिप्पणी की घोर निंदा एवं भर्त्सना करते हुये राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि भारत की सेना विश्व की सर्वोच्च सेनाओं में से एक है जिसमें सभी भारतीय है और भारतीय सेना को जाति में बांटना दुखद एवं निंदनीय है यह कृत्य उनके राजनीतिक स्वार्थ को दर्शाता है।

रामगोपाल यादव को देश एवं देश की सेना से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा भारत की वीरांगना बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गयी टिप्पणी भी अशोभनीय एवं घोर निंदनीय है। भारतीय सेना को किसी भी जाति धर्म, संप्रदाय या किसी बंधन में नहीं बांधा जा सकता है क्योकि राष्ट्र जाति एवं धर्म से ऊपर है। इस तरह के बयान से देशवासियों और सेना का मनोबल गिरता है।

ये भी पढ़ें :

डेलिगेशन लिस्ट में शशि थरूर का नाम भड़की कांग्रेस, बोली- ‘पहले नहीं था नाम, भाजपा ने फूट डालने के लिए किया’
https://bhaskardigital.com/congress-angry-over-shashi-tharoor-name-in-delegation-list/
लखनऊ में AAP का प्रदर्शन, ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ और ‘POK वापस लो’ के लगाए नारे, इरम रिजवी हाउस अरेस्ट
https://bhaskardigital.com/aap-protest-lucknow-slogans-of-down-with-pakistan/
लोंगेवाल युद्ध की कहानी… जब 120 भारतीय जवानों ने 4000 पाकिस्तानी सैनिकों को उलटे पैर लौटाया
https://bhaskardigital.com/story-of-longewala-war-120-indian-soldiers-4000-pakistani/

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

LSG के मालिक ने तिरूपति बालाजी में दान किया करोड़ों का सोना विदेशों में गूंजेगा ऑपरेशन सिंदूर पत्नी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे गौतम गंभीर ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोले राजनाथ सिंह वायुसेना ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है