जेल से बाहर आए राम रहीम, जन्मदिन मनाने के लिए रक्षाबंधन से पहले मिली 40 दिन की पैरोल

Ram Rahim News : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार ने हाल ही में 40 दिन की पैरोल दी है। राम रहीम 5 अगस्त को रोहतक की सुनारिया जेल से सिरसा डेरा के लिए रवाना हुए।

यह पहली बार नहीं है जब राम रहीम को पैरोल या फरलो मिली है। इससे पहले, उन्हें अप्रैल में 21 दिन की फरलो मिली थी, जो डेरा सच्चा सौदा के स्थापना दिवस के आसपास थी। फरवरी में दिल्ली चुनावों से पहले भी उन्हें 30 दिन की पैरोल दी गई थी।

राम रहीम किस अपराध के लिए सज़ा काट रहे हैं?

राम रहीम को दो साध्वियों के यौन शोषण मामले में दोषी ठहराया गया है। अगस्त 2017 में पंचकूला की सीबीआई अदालत ने उन्हें इस अपराध के लिए 10-10 साल की सज़ा सुनाई थी। अदालत ने उन पर 30 लाख 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था।

इस मामले में, सीबीआई ने बताया कि यौन शोषण की घटना 1999 में हुई थी, लेकिन पीड़िता के बयान छह साल बाद 2005 में दर्ज किए गए थे।

यह भी पढ़े : Shibu Soren Death : आज रामगढ़ में होगा शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार, दी जा रही है अंतिम विदाई

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें