अयोध्या में बदला रामलला दर्शन का समय : पढ़े क्या है समय सारणी

अयोध्या : शीत ऋतु के आगमन के साथ ही अयोध्या में रामलला के दर्शन समय में बदलाव किया गया है। अब श्रद्धालु सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक रामलला के दर्शन कर सकेंगे। राम मंदिर ट्रस्ट ने बृहस्पतिवार से लागू होने वाली नई समय सारिणी जारी की है।

ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि शरद ऋतु की शुरुआत को देखते हुए आरती और दर्शन के समय में हल्का परिवर्तन किया गया है। अब मंगला आरती सुबह 4:30 बजे होगी, जो पहले 4 बजे होती थी। इसी तरह श्रृंगार आरती का समय सुबह 6:30 बजे तय किया गया है, जो पहले 6 बजे होती थी।

दोपहर में भोग आरती के दौरान 12:30 से 1 बजे तक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। दर्शन इसके बाद दोबारा शुरू होंगे और रात 9:15 बजे तक चलेंगे। इसके बाद रात 9:30 बजे शयन आरती के साथ मंदिर के कपाट बंद हो जाएंगे।

रामलला दर्शन की नई समय सारिणी —

  • सुबह 04:30 बजे – मंगला आरती
  • सुबह 06:30 बजे – श्रृंगार आरती, दर्शन मार्ग से प्रवेश प्रारंभ
  • सुबह 07:00 बजे – दर्शन प्रारंभ
  • दोपहर 12:00 बजे – भोग आरती, डी-वन से प्रवेश बंद
  • दोपहर 12:30 से 01:00 बजे तक – पट बंद
  • दोपहर 01:00 बजे – दर्शन पुनः प्रारंभ
  • रात 09:00 बजे – डी-एक से प्रवेश बंद
  • रात 09:15 बजे – दर्शन समाप्त
  • रात 09:30 बजे – शयन आरती, कपाट बंद

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें