राजस्थान : हनीट्रैप में फंसा अलवर का मंगत सिंह, ISI के लिए जासूसी करते समय गिरफ्तार

राजस्थान इंटेलिजेंस ने पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के लिए जासूसी करने के आरोप में अलवर जिले के मंगत सिंह को गिरफ्तार किया है। उस पर राजकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 (Official Secrets Act 1923) के तहत कार्रवाई की गई है। राजस्थान पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अलवर के गोविंदगढ़ निवासी मंगत सिंह की गतिविधियां तब संदिग्ध पाई गईं, जब इंटेलिजेंस टीम अलवर छावनी क्षेत्र की निगरानी कर रही थी।

सोशल मीडिया के जरिए भेजता था जानकारियां

सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन सिंधु के बाद राजस्थान इंटेलिजेंस प्रदेश के सामरिक महत्व के क्षेत्रों पर कड़ी नजर रख रही थी। इसी दौरान, अलवर के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से सटे छानी क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली। जांच में पता चला कि मंगत सिंह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के संपर्क में था और सोशल मीडिया के माध्यम से संवेदनशील जानकारियां साझा कर रहा था।

पाकिस्तानी हैंडलर के जाल में फंसा

जांच में खुलासा हुआ कि मंगत सिंह पिछले दो वर्षों से पाकिस्तानी हैंडलर के ‘जाल’ में फंसा हुआ था। पाकिस्तानी हैंडलर ने खुद को ईशा शर्मा के फर्जी नाम से उसे अपने जाल में फंसाया। बताया जाता है कि धन और हनीट्रैप के लालच में, मंगत सिंह अलवर और आसपास के संवेदनशील इलाकों से सामरिक सूचनाएं साझा करता था।

मामला दर्ज और गिरफ्तारी

राजस्थान पुलिस ने बताया कि मंगत सिंह के खिलाफ कल (बीते दिन) थाना स्पेशल पुलिस स्टेशन, राजो जयपुर में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद CID इंटेलिजेंस राजस्थान ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े : Bihar Election : क्या चिराग पासवान मान गए? मांझी कहां फंसा रहें पेंच? दिल्ली में हो रहा भाजपा नेताओं का जुटान…

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें