घर पर नहीं था पति, भाभी से देवर बोला- ‘मेरे साथ संबंध बनाओ’, मना करने पर कर दी हत्या

Rajasthan Poonam Murder : राजस्थान के चूरू जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। वार्ड संख्या 45 गौशाला बास में रहने वाली पूनम का खून से लथपथ शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पति की गैरमौजूदगी में देवर के साथ संबंध नहीं बनाने पर उसकी हत्या कर दी गई।

देवर की हमेशा से ही भाभी पर बुरी नज़र थी। वो अक्सर उससे अजीबोगरीब मांगे करता था, जिसका वो विरोध करती थी। हालांकि, एक दिन जब भाभी ने सबके सामने इसका खुलकर विरोध किया तो गुस्साए देवर ने ऐसा कदम उठा लिया कि घर में मातम पसर गया।

7 सितंबर 2025 की तड़के पुलिस को सूचना मिली कि घर में चोरी हुई है। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहां का दृश्य देखकर सबके होश उड़ गए। मृतका पूनम खून से सना पड़ा था, उसके शरीर पर कई चोटों के निशान थे। डीएसपी और एफएसएल टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए।

पुलिस जांच में पता चला कि उस दिन पूनम का पति घर पर नहीं था। घर का माहौल देखकर, उसके सास-ससुर मौजूद नहीं थे। इस बीच, देवर ने मौका देखकर पूनम पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी देवर ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की जांच कर रही है।

मायके वाले आरोप लगा रहे हैं कि इस घटना में और भी लोग शामिल हैं। इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने संघर्ष समिति बनाकर पुलिस को ज्ञापन दिया। हजारों की संख्या में महिलाएँ सहित ग्रामीणों ने इस हत्याकांड के खिलाफ रैली निकाली और प्रदर्शन किया।

पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस जघन्य हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश फैला दिया है। इस घटना से समाज में रिश्तों की नज़रों से भी सवाल उठ रहे हैं, जबकि परिवार में सदमे का माहौल है।

यह भी पढ़े : Protest In France : फ्रांस में इमरजेंसी जैसे हालात! मैक्रों सरकार के खिलाफ पेरिस की सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें