
अजमेर : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का टाइम टेबल घोषित कर दिया है। 10वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित होगी, जबकि 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 11 मार्च तक होगी। इन परीक्षाओं में कुल 19,86,422 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि परीक्षा के दौरान कुल 6 अवकाश होंगे, जिनमें 4 रविवार और होली एवं धुलंडी के 2 दिन शामिल हैं। 10वीं में 10,68,610 और 12वीं में 9,05,872 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसके अलावा, वरिष्ठ उपाध्याय के 4,123 और प्रवेशिका के 7,817 परीक्षार्थी भी शामिल होंगे। कुल 6,193 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
सुरक्षा के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। प्रश्नपत्रों को पुलिस थानों और चौकियों में सुरक्षित रखा जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी और वीडियोग्राफी की जाएगी। बोर्ड ने संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों को चिन्हित किया है, जहां विशेष निगरानी रहेगी।
जयपुर में बोर्ड की हाई पावर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गृह विभाग, शिक्षा विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने कानून व्यवस्था, प्रश्नपत्र सुरक्षा, जिला स्तरीय परीक्षा संचालन समितियों और अति संवेदनशील केंद्रों में विशेष व्यवस्थाओं पर चर्चा की। बोर्ड ने 10वीं का परिणाम जल्दी जारी करने के निर्देश दिए, ताकि 11वीं कक्षा में प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित न हो।
परीक्षा का विस्तृत टाइम टेबल
- माध्यमिक (10वीं)
- 12 फरवरी: अंग्रेजी
- 14 फरवरी: ऑटोमोटिव/सौंदर्य एवं स्वास्थ्य/आईटी सेवाएँ/फुटकर बिक्री/टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी आदि
- 17 फरवरी: सामाजिक विज्ञान
- 19 फरवरी: हिंदी
- 21 फरवरी: विज्ञान
- 24 फरवरी: गणित
- 26 फरवरी: संस्कृत (प्रथम प्रश्न पत्र)
- 27 फरवरी: तृतीय भाषा (संस्कृत/उर्दू/गुजराती/सिन्धी/पंजाबी)
- 28 फरवरी: संस्कृत (द्वितीय प्रश्न पत्र)
- उच्च माध्यमिक (12वीं)
- 12 फरवरी: मनोविज्ञान
- 13 फरवरी: अंग्रेजी अनिवार्य
- 14 फरवरी: लोक प्रशासन
- 16 फरवरी: भूगोल/भौतिक विज्ञान
- 17 फरवरी: कंप्यूटर विज्ञान/इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेस
- 18 फरवरी: संस्कृत साहित्य/वाङ्मय
- 19 फरवरी: पर्यावरण विज्ञान
- 20 फरवरी: हिंदी अनिवार्य
- 21 फरवरी: दर्शन शास्त्र/सामान्य विज्ञान
- 23 फरवरी: राजनीति विज्ञान/भूविज्ञान/कृषि विज्ञान
- 24 फरवरी: चित्रकला
- 25 फरवरी: गणित
- 26 फरवरी: अंग्रेजी साहित्य/टंकण लिपि (हिन्दी)
- 27 फरवरी: वैदिक अध्ययन/धर्मशास्त्र/सामुद्रिक शास्त्र आदि
- 28 फरवरी: अर्थशास्त्र/कृषि जीव विज्ञान/जीव विज्ञान
- 4 मार्च: इतिहास/व्यवसाय अध्ययन/कृषि रसायन विज्ञान/रसायन विज्ञान
- 5 मार्च: संगीत/नृत्य/वाद्य संगीत
- 6 मार्च: ऑटोमोटिव/सौंदर्य एवं स्वास्थ्य/आईटी सेवाएँ/फुटकर बिक्री/टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी आदि
- 7 मार्च: समाजशास्त्र
- 9 मार्च: गृह विज्ञान
- 10 मार्च: हिन्दी साहित्य/उर्दू/सिन्धी/गुजराती/पंजाबी/राजस्थानी/फारसी/प्राकृत भाषा/टंकण लिपि (अंग्रेजी)
- 11 मार्च: शारीरिक शिक्षा
CWSN (मूक-बधिर) परीक्षाओं का टाइम टेबल भी इसी तर्ज पर जारी किया गया है।















