
राजस्थान। आज आपको टॉप जॉब्स में MPPSC और CRPF में निकली वैकेंसीज के बारे में जानकारी साझा करेंगे। करेंट अफेयर्स में बात एयरो इंडिया 2025 के उद्घाटन की। साथ ही, JEE मेन्स की आंसर की और MEd-BEd 1 ईयर प्रोग्राम की।
करेंट अफेयर्स रोज पढ़े –
- एयरो इंडिया 2025 का शुभारंभ हुआ….
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज 10 फरवरी को एयरो इंडिया 2025 का शुभारंभ किया। एयरो इंडिया देश का सबसे बड़ा एयरोस्पेस और डिफेंस एग्जीबिशन है। यह एयरो इंडिया का 15वां एडिशन है जो पांच दिन तक बेंगलुरु में चलेगा।
- मणिपुर के CM ने इस्तीफा दिया….
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने 9 फरवरी को अपना इस्तीफा गवर्नर को सौंप दिया। गवर्नर अजय कुमार भल्ला ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और बीरेन सिंह से कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर पद संभालने के लिए कहा है।
टॉप जॉब्स जानें –
- मप्र में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2117 पदों पर भर्ती….
MPPSC ने 2 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती कंप्यूटर एप्लिकेशन सब्जेक्ट के असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए निकाली गई है। इसके लिए आवेदन की शुरुआत 27 फरवरी से हो रही है।
आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mponline.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई को किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 18 जुलाई को जारी किए जाएंगे।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन –
संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री (55% अंक) के साथ NET/SLET/SET या पीएचडी की डिग्री।
एज लिमिट –
मप्र निवासियों के लिए – 18 , 40 साल
गैर मप्र निवासियों के लिए – 18 , 33 साल
- CRPF ने वेटरनरी डॉक्टर की भर्ती निकाली….
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में वेटरनरी डॉक्टर की भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट crpf.gov.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर एक साल के लिए की जाएगी।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन –
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंडरी में ग्रेजुएशन की डिग्री।
भारतीय वेटरनरी काउंसिल के साथ रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
एज लिमिट –
अधिकतम 70 वर्ष
- राजस्थान में कॉन्स्टेबल के 6500 पदों पर भर्ती….
राजस्थान में पुलिस कॉन्स्टेबल के 6500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की तारीख अभी जारी नहीं की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन –
12वीं पास
सीनियर सेकेंडरी सीईटी परीक्षा पास होना चाहिए।
एज लिमिट –
सामान्य वर्ग के पुरुष – 18 , 24 वर्ष
सामान्य वर्ग की महिला – अधिकतम 29 वर्ष
सभी आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
JEE मेन्स की फाइनल आंसर की हुआ जारी –
NTA ने आज JEE मेन्स एग्जाम की आंसर की जारी कर दी है। कैंडिडेट्स jeemain.nta.nic.in पर आंसर की चेक कर सकते हैं। यह एग्जाम 22 से 30 जनवरी के बीच हुआ था।
फाइनल आंसर की से फिलहाल 12 सवाल हटा दिए गए हैं। इनमें से ज्यादातर सवाल फिजिक्स से हटाए गए हैं। इसका रिजल्ट 12 फरवरी को जारी किया जाएगा।
2026-27 से एक साल का होगा BEd-MEd –
नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन यानी NCTE जल्द ही एक साल का BEd-MEd प्रोग्राम वापस लाने जा रहा है। यह बदलाव 2026-27 से लागू होगा।
करीब एक दशक पहले ये कोर्सेज एक साल के ही होते थे। पॉलिसी में बदलाव के बाद टीचिंग के लिए कम समय के कोर्सेज की वापस शुरुआत होने जा रही है।















