मुंबई में बारिश बनी मुसीबत : दो दिन में 14 मौतें…14 ट्रेन कैंसिल, 250 फ्लाइट्स लेट, ज्यादा भीड़ से मोनोरेल ट्रैक पर फंसी, विंडो तोड़कर निकाले गए यात्री 

मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में दो दिन से लगातार तेज बारिश हो रही है। मुंबई के कई इलाकों में मंगलवार को बाढ़ जैसे हालात रहे। जगह-जगह पानी भर गया। रेल, बस, हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं।

मोनोरेल सर्विस पर भी असर पड़ा। मैसूर कॉलोनी रेलवे स्टेशन के पास शाम 6 बजे एक मोनोरेल एलिवेटेड ट्रैक पर अटक गई। अंदर मौजूद करीब 500 यात्रियों को विंडो तोड़कर क्रेन की मदद से निकाला गया। MMRDA ने बताया कि भीड़ बढ़ने की वजह से ऐसा हुआ।

इसके अलावा सेंट्रल रेलवे ने 14 ट्रेनें (7 जोड़ी) कैंसिल कर दीं। 250 से ज्यादा फ्लाइट देरी से उड़ीं। लोकल ट्रेन सर्विस भी प्रभावित है। महाराष्ट्र में बीते दो दिन में बारिश से जुड़ी दुर्घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो गई। इनमें 8 नांदेड़ से थे। अगले 48 घंटे मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिले में रेड अलर्ट है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा- NDRF और SDRF समेत डिजास्टर मैनेजमेंट से जुड़ी सभी एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। जान-माल और फसलों के नुकसान के लिए तत्काल मदद के आदेश हैं। नागरिकों को हर तीन घंटे में मौसम का अपडेट दिया जा रहा है।

मुंबई में बारिश की 6 तस्वीरें…

ओवरक्राउडिंग की वजह से मंगलवार को एक मोनोरेल एलिवेटेड ट्रैक पर अटक गई।
ओवरक्राउडिंग की वजह से मंगलवार को एक मोनोरेल एलिवेटेड ट्रैक पर अटक गई।
मंगलवार को भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया।
मंगलवार को भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया।
कुर्ला रेलवे स्टेशन के बाहर मंगलवार को पानी भरने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई।
कुर्ला रेलवे स्टेशन के बाहर मंगलवार को पानी भरने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई।
मंगलवार को ओशिवरा रोड पर पानी भरने के एक व्यक्ति पानी में कुर्सी डालकर बैठ गया।
मंगलवार को ओशिवरा रोड पर पानी भरने के एक व्यक्ति पानी में कुर्सी डालकर बैठ गया।
भारी बारिश के चलते लोग आने वाले दिनों के लिए जरूरी चीजों का भी इंतजाम कर रहे हैं। तस्वीर मंगलवार को नवी मुंबई सब्जी मंडी की है।
भारी बारिश के चलते लोग आने वाले दिनों के लिए जरूरी चीजों का भी इंतजाम कर रहे हैं। तस्वीर मंगलवार को नवी मुंबई सब्जी मंडी की है।
मंगलवार को गोरेगांव-ओशिवारा रोड पर घुटनों तक पानी भर गया।
मंगलवार को गोरेगांव-ओशिवारा रोड पर घुटनों तक पानी भर गया।
अधिकारी बोले- 1 यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया

अधिकारियों ने बताया 442 यात्रियों का रेस्क्यू किया गया। इनमें से एक को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके अलावा लगभग 200 यात्रियों को वडाला स्टेशन वापस लाया गया है।

डिप्टी CM शिंदे ने रेस्क्यू किए गए यात्रियों से बात की MMRDA बोला- ओवरक्राउडिंग की वजह से ट्रेन रुकी

MMRDA ने कहा मोनोरेल की क्षमता 104 टन है। क्षमता से ज्यादा यात्री होने की वजह से ट्रेन मैसूर कॉलोनी के पास रुक गई। बिजली सप्लाई बाधित होने से टोइंग नहीं की जा सकती है। इस वजह से फायर ब्रिगेड को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा। भारी बारिश और बंद रेलवे लाइनों के कारण भीड़ बढ़ गई। MMRDA सर्विस फिर से चालू कर रहा है। आगे ऐसी न हो इसलिए घटना की जांच कर रहा है।

डिप्टी CM शिंदे बोले- तय करेंगे ऐसा दोबारा न हो डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने कहा कि हार्बर लाइन बंद होने से लोग मोनोरेल में यात्रा करने लगे। इससे ट्रेन में भीड़ हो गई और बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने के कारण इमरजेंसी ब्रेक लगाए गए।यात्री जल्द ही सुरक्षित अपने घर पहुँच जाएंगे। हम सुनिश्चित करेंगे कि यह घटना दोबारा न हो। मोनोरेल के कांच तोड़कर यात्रियों का रेस्क्यू जारी CM फडणवीस बोले- कारणों की जांच होगी

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने ट्वीट में कहा- मुंबई में चेंबूर और भक्ति पार्क के बीच एक मोनोरेल तकनीकी कारणों से फंस गई। घटना के कारणों की जांच की जाएगी। MMRDA, फायर ब्रिगेड और नगर निगम समेत सभी एजेंसियां मौके पर हैं। चिंता या घबराने की जरूरत नहीं है। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा। मैं MMRDA कमिश्नर, नगर निगम कमिश्नर, पुलिस और सभी एजेंसियों के साथ संपर्क में हूं।

रेस्क्यू किए गए यात्रियों को हॉस्पिटल ले जाया जा रहा क्रेन की मदद से निकाले जा रहे मोनोरेल में फंसे यात्री महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बाढ़ जैसे हालात मथुरा में यमुना खतरे के निशान के नजदीक          
 

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें