
Lucknow : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी को संविधान का महत्व उस जमात को समझाना चाहिए, जो अपने धर्म को संविधान से ऊपर मानती है। ऐसा वह डंके की चोट पर कहती है।
उप मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा कि इसी जमात के बल पर ही कांग्रेस ने दशकों तक देश पर शासन किया है। मतदाता सूची के शुद्धिकरण के कारण कांग्रेस और लठैतवादी दल परेशान हैं।












