
BJP on Rahul Gandhi : भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) से कुछ सवाल पूछे थे। जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय सेना के एयरस्ट्राइक की जानकारी पाकिस्तान कैसे पहले ही पता चल गई और दोनों देशों की सैन्य जंग में भारत को भी नुकसान हुआ लेकिन भाजपा सरकार ने छुपा लिया। राहुल गांधी के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सवाल उठाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर भारत विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे पाकिस्तान के एजेंडे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने साथ ही कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए और कहा कि कांग्रेस के कारण ही राफेल विमान भारत नहीं आ सका था।
राहुल गांधी ने हाल ही में सरकार से पूछा था कि आखिर पाकिस्तान को विदेश मंत्री ने हमले की जानकारी क्यों दी, जिससे देश की सुरक्षा को नुकसान पहुंचा है और दुश्मन देश को पहले ही पता चल गया। इसके जवाब में भाजपा ने भी तीखा पलटवार किया है। गौरव भाटिया ने राहुल गांधी के मूल चरित्र को भारत विरोधी बताया और कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार के कारण ही राफेल विमान भारत नहीं आ सके थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा की सरकार ने राफेल को भारत में लाकर दिखाया है।
वहीं, भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है, जिसमें उसके कई एयरबेस तबाह हो गए और बहुत से आतंकियों का भी पता चला है। इस ऑपरेशन के बाद से देश में सियासत गरमाई हुई है, जिसमें विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों अपनी-अपनी बात रख रहे हैं।
यह भी पढ़े : अंबेडकर अस्पताल में आज से शुरू होगी Corona OPD, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम रहेगी तैनात