Rahul Gandhi : राहुल गांधी के Gen-Z पोस्ट पर बवाल! जानिए क्या है कांग्रेस का ‘नेपाल प्लान’?

Rahul Gandhi Gen-Z Plan : नेपाल में हाल के दिनों में ‘Gen-Z क्रांति’ ने तख्तापलट करवा दिया और केपी शर्मा ओली की सरकार गिर गई। इस आंदोलन ने युवा शक्ति के माध्यम से देश में बड़े बदलाव किए। अब, इसी ‘Gen-Z’ की आवाज भारत में भी सुनाई देने लगी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए युवाओं से जुड़ी एक नई मांग की है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

राहुल गांधी के ‘Gen-Z’ पोस्ट पर बवाल

गुरुवार को राहुल गांधी ने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, “देश के युवा, देश के छात्र, देश की Gen-Z संविधान को बचाएंगे। लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं। जय हिंद।” इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक फोटो भी साझा की जिसमें वोट चोरी का जिक्र है। इस पोस्ट का मकसद युवाओं को देश के भविष्य के रूप में जागरूक बनाना और उन्हें संविधान की रक्षा के लिए प्रेरित करना था।

इस पोस्ट पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। सांसद निशिकांत दुबे ने तीन मुख्य बिंदुओं में राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा,“Gen-Z परिवारवाद के खिलाफ है, तो राहुल क्यों बर्दाश्त करेगा? यह युवा भ्रष्टाचार के खिलाफ है, तो राहुल क्यों नहीं भगाएगा?” राहुल गांधी देश छोड़ने की तैयारी कर लें, क्योंकि Gen-Z आ रहा है।”

सांसद निशिकांत का तंज साफ़ था कि भाजपा युवाओं को परिवारवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ा कर रही है, और राहुल गांधी का कथित ‘नेपाल प्लान’ कांग्रेस की पुरानी नीतियों का ही विस्तार है।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और युवाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने भी उनसे कहा है कि यदि उन्हें कुछ गलत लगे तो कोर्ट जाएं। लोकतंत्र का सम्मान करें।”

‘वोट चोरी’ से जुड़ी हिंट और राहुल गांधी का आरोप

राहुल गांधी का यह बयान, खासकर पोस्ट में ‘वोट चोरी’ का जिक्र, उस संदर्भ में आया है जब उन्होंने हाल में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कर्नाटक और महाराष्ट्र में वोट चोरी का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि चुनाव आयोग को भी इस संबंध में जानकारी मिल रही है और वह अपने तरीके से कार्रवाई कर रहा है।

‘Gen-Z’ का जिक्र क्यों?

राहुल गांधी ने ‘Gen-Z’ को लोकतंत्र का रक्षक बताया और युवाओं को देश बचाने का आह्वान किया। उनका मानना है कि युवा शक्ति ही देश के भविष्य को संवार सकती है। हालांकि, भाजपा इसे कांग्रेस का ‘बर्दाश्त न होने वाला’ कदम मान रही है। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लेकर भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

यह भी पढ़े : घर पर नहीं था पति, भाभी से देवर बोला- ‘मेरे साथ संबंध बनाओ’, मना करने पर कर दी हत्या

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें