
Russia Attacked : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को झुकाने के लिए कड़े कदम उठाते हुए बड़ी धमकियां दीं। लेकिन पुतिन पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा। इस स्थिति को देखकर ट्रंप ने रूस की सबसे बड़ी तेल कंपनियों पर भी प्रतिबंध लगा दिए हैं, जिससे दुनियाभर में हलचल मच गई है। ट्रंप के इस फैसले का प्रभाव भारत समेत कई देशों पर भी पड़ेगा।
इसी बीच, पुतिन ने ऐसा कदम उठाया है जिसने साफ कर दिया है कि अब रूस और अमेरिका के बीच कोई युद्ध छिड़ने वाला है। ट्रंप की रूस की मीटिंग रद्द होने के बाद से ही वे बौखलाए हुए हैं और रूस का मनोबल तोड़ने के लिए नए कदम उठा रहे हैं। जवाब में, पुतिन ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका ने कोई भी ऐसी कार्रवाई की जिससे रूस को नुकसान पहुंचे, तो उसका जवाब तबाही के रूप में दिया जाएगा।
अमेरिका पर दबाव बनाने के प्रयासों के बजाय, रूस ने अपनी ताकत का प्रदर्शन तेज कर दिया है। रूस ने अपनी परमाणु शक्ति का प्रदर्शन करते हुए इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है, जिसे पुतिन ने खुद निरीक्षण किया। यह परीक्षण उस समय हुआ जब ट्रंप के साथ यूक्रेन पर महत्वपूर्ण बैठक स्थगित कर दी गई थी और मास्को पर नए प्रतिबंध लगाए गए।
इससे पहले, ट्रंप ने बुडापेस्ट में होने वाले शिखर सम्मेलन को रद्द कर दिया और रूस की दो प्रमुख तेल कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए। इसके तुरंत बाद, यूक्रेन में रूसी हमले तेज हो गए और पुतिन ने अपने जल, थल और वायु सेना को परमाणु युद्ध अभ्यास के निर्देश दिए। रूस ने जमीन, समुद्र और हवा से लड़ने वाली अपनी परमाणु क्षमताओं का प्रदर्शन किया, जिसमें उसकी सबसे मजबूत मिसाइलों में से एक, यार्स इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण भी शामिल है।
यह मिसाइल लगभग 23 मीटर लंबी है और अपने लक्ष्य की ओर तेज रफ्तार से बढ़ी। इसी दौरान, रूस के परमाणु-सक्षम पोत से भी मिसाइल का परीक्षण किया गया।
बुडापेस्ट में ट्रंप के साथ पुतिन की वार्ता रद्द होने के बाद ये मिसाइल परीक्षण और युद्धाभ्यास का यह संकेत काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं, भारत ने भी अपनी स्थिति साफ कर दी है। भारत के प्रधानमंत्री ने अपना मलेशिया दौरा रद्द कर दिया है, जहां पर ट्रंप और मोदी के बीच मुलाकात होनी थी। अब यह मुलाकात स्थगित हो गई है।
यह भी पढ़े : UP : दो साल के बच्चे के गले में फंसा क्लेचर, मुंह से आने लगा खून; एक्सरे में देखा तो डॉक्टर हैरान…















