
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके प्रयास नोबेल पुरस्कार से भी अधिक मूल्यवान हैं। पुतिन ने रूस-अमेरिका संबंधों में सुधार के लिए ट्रंप के प्रयासों की सराहना की, हालांकि उन्होंने माना कि दोनों देशों के बीच अभी भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। उन्होंने अमेरिकी राजनीतिक व्यवस्था को रूस विरोधी भावनाओं का जिम्मेदार ठहराया और भविष्य में बेहतर संबंधों की आशा व्यक्त की।
नोबेल शांति पुरस्कार के दावेदार माने जाने वाले ट्रंप को रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर धन्यवाद भी कहा। पुतिन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ट्रंप को नोबेल न मिलने के बावजूद उनके कार्यों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि ट्रंप के प्रयासों ने गाजा में शांति स्थापित की है, और यदि यह स्थायी रहती है, तो इसे ऐतिहासिक माना जाएगा।
यह माना जा रहा है कि अगले साल समाप्त हो रही परमाणु हथियारों की स्टार्ट संधि को जारी रखने के लिए पुतिन ट्रंप को राजी कराने की कोशिश कर रहे हैं, और ट्रंप ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। पुतिन ने कहा कि ट्रंप जटिल मुद्दों को हल करने में लगे रहते हैं, जो दशकों से चले आ रहे हैं।
माचाडो ने ट्रंप को किया सम्मानित
वेनजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना माचाडो ने अपने नोबेल शांति पुरस्कार को ट्रंप को समर्पित किया। माचाडो ने कहा कि अमेरिका उनके देश में तानाशाही को खत्म करने और लोकतंत्र को मजबूत करने में उनका समर्थन कर रहा है। ट्रंप ने शुक्रवार को माचाडो की इस पहल को सोशल मीडिया पर शेयर किया और कहा कि माचाडो ने उन्हें फोन कर बताया कि उन्होंने उनके सम्मान में पुरस्कार स्वीकार किया है।
ट्रंप ने यह भी बताया कि माचाडो ने उन्हें कहा कि उन्हें लगता है कि ट्रंप इस सम्मान के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि मैंने माचाडो से कोई ऐसा नहीं कहा कि इस पुरस्कार के लिए मुझे चुनें, बल्कि वह वेनेजुएला में उनकी बहुत जरूरत हैं और वे बहुत नेक हैं।
यह भी पढ़े : चिराग पासवान मान गए फिर कहां फंस गई ‘फाइनल डील’, एनडीए में सीट बंटवारे पर क्या-क्या हो रहा…