मशहूर कवि कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिस, किया ट्वीट

-मनोज कुमार

गाजियाबाद। साहिबाबाद– बुधवार की सुबह दिन निकलते ही पंजाब पुलिस के जवान मशूहर कवि और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास के घर पहुंचे हैं। जिसकी जानकारी कुमार विश्वास ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी है। फिलहाल पंजाब पुलिस किस कारण से कुमार विश्वास के घर पहुंची थी इस कि जानकारी नही नही मिल पाई है। कुमार विश्वास ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को आगाह करते हुए लिखा है अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूँ कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताक़त से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा। देश मेरी चेतावनी याद रखे। पंजाब पुलिस के आने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुचे सीओ इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र ने बातया की इस सम्बंध में कुमार विश्वास से सम्पर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। उनसे बात होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। बतादे की सुबह पंजाब पुलिस की चार सदस्य की टीम कुमार विश्वश के वसुंधरा सेक्टर तीन स्थित उनके आवास पर पहुची थी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें