
चंडीगढ़ : भारत सरकार आज लगभग 70 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा करने जा रही है। यह कैदी अटारी सीमा के रास्ते पाकिस्तान भेजे जाएंगे। सरकार ने यह कदम मानवीय आधार पर उठाया है।
रिहा किए जा रहे कैदियों में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। अधिकांश कैदी अवैध रूप से भारत की सीमा में दाखिल हुए थे, जबकि कुछ मछली पकड़ते समय भारतीय जलक्षेत्र में आ गए थे। इसके अलावा, कई कैदी वीज़ा नियमों का उल्लंघन करने के कारण जेल में थे।
अटारी सीमा पर सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की मौजूदगी में इन कैदियों को औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पाकिस्तानी रेंजर्स के हवाले किया जाएगा।










