पंजाब चुनाव 2022 : प्रियंका रोपड़ में करेंगी जनसभा को सम्बोधित

कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू का प्रचार करने के लिए मंगलवार प्रियंका गांधी अमृतसर पहुंच रही हैं। लेकिन इससे पहले वह रोपड़ में जनसभा को संबोधित करने वाली हैं। यहां प्रचार करने के बाद ही वह अमृतसर ईस्ट हलके में पहुंचेंगी और नवजोत सिंह सिद्धू के लिए प्रचार करेंगी। अचानक बने इस कार्यक्रम के बाद पुलिस भी उनकी सुरक्षा की तैयारियों में जुट गई हैं। सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस, कमांडो और एंटी रॉयट्स पुलिस भी तैनात कर दी गई है।

कांग्रेस का यह रोड़ शो बटाला रोड के एलिवेटिड रोड फ्लाईओवर के पिल्लर नंबर 37 से शुरू होने वाला है। जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी का काफिला यहां तक आएगा और इसके बाद ओपन गाड़ी में खड़ी हो जाएंगी। सड़क के दोनों तरफ कांग्रेस समर्थक इकट्‌ठा होने वाले हैं। यह रोड शो तकरीबन डेढ़ किलोमीटर दूर तक चलने वाला है। सेलिब्रेशन मॉल तक यह रोड शो चलेगा। सूचना है कि वह अमृतसर में सिद्धू के हक में डोर-टू-डोर भी करने वाली हैं।

इस रैली के बाद बदलेंगे समीकरण

अमृतसर ईस्ट में होने जा रहे इस रोड शो से कई समीकरण बदलने वाले हैं। नवजोत सिंह सिद्धू के व्यवहार में भी काफी फर्क देखने को मिला है। प्रियंका गांधी के सामने नवजोत सिंह सिद्धू ने बोलने से इंकार कर दिया था, वहीं सोमवार वह राहुल गांधी के साथ मंच से बोले भी थे। वहीं, शाम चुनाव प्रचार के दौरान वार्ड नंबर 25 में उन्होंने लोगों से अपनी गलतियों की माफी भी मांगी है और ब्राह्मण समाज से भी क्षमा करने की अपील की है। रूठे कांग्रेसियों के लिए प्रियंका गांधी बड़ा चेहरा हैं और आज भी सभी गांधी परिवार को सम्मान के साथ देखते हैं। इस रोड शो से कई नाराज कांग्रेसियों में बदलाव देखने को मिलेगा।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में 8वीं के छात्र से रैगिंग फिर मुश्किलों में एअर इंडिया भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का आरोप भारत-कनाडा के रिश्तों में जमी बर्फ पघली पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग