भ्रष्टाचार में घिरे लेखपाल की पुनः नियुक्ति पर आमजन में आक्रोश, लोक मंच ने की जांच और कार्रवाई की मांग

Lucknow : सरोजनीनगर तहसील में कार्यरत रहे लेखपाल चंद्रशेखर को पूर्व में भ्रष्टाचार के आरोप में जिलाधिकारी ने हटाकर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया था। जांच के दायरे में घिरे लेखपाल की पुनः उसी क्षेत्र में नियुक्ति की जानकारी मिलने पर आमजन में काफी आक्रोश व्याप्त हो गया है।

नियुक्ति न किए जाने की मांग को लेकर एक सामाजिक कार्यकर्ता ने राजस्व परिषद के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा है। लोक मंच संगठन के सामाजिक कार्यकर्ता त्रिलोचन सिंह ने कहा कि लेखपाल चंद्रशेखर अपने पद का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार में लिप्त रहा और नूरनगर भदरसा में कई जमीनों पर कब्जे करवाए। उनके भ्रष्टाचार की शिकायत जिलाधिकारी से हुई थी, जिसे संज्ञान में लेते हुए उन्हें हटा दिया गया था।

अब यह पुनः अपनी जान-पहचान और जुगाड़ नीति से स्वयं को उसी पद पर दोबारा आसीन कराने में जुटा है। ऐसे भ्रष्ट लेखपाल की पुनः नियुक्ति से क्षेत्र में एक बार फिर दबंग भू-माफियों के हौंसले बुलंद होंगे और गरीब आमजन का दोहन शुरू हो जाएगा।

पुनः नियुक्ति न किए जाने की मांग को लेकर लोक मंच संगठन ने राजस्व परिषद के अध्यक्ष से उचित कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़े : यूपी SIR ड्राफ्ट अपडेट: आपके जिले में कितने वोटरों के नाम कटे और कितने जुड़े? यहां देखें पूरी डिटेल

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें