प्राथमिकता से होगा समस्याओं का निराकरण: धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जनता मिलन कार्यक्रम में आमजन से मुलाकात कर कुशलक्षेम जानी। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं के निराकरण को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपे। मुख्यमंत्री धामी शनिवार देर शाम हेलीकाप्टर से लोहियाहेड स्थित हेलीपेड पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद सीएम धामी ने लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में लोगों की समस्याओं का सुना। समस्याएं सुनने के बाद सीएम धामी ने समस्याओं का निराकरण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

रविवार को अपने व्यस्ततम कार्यक्रम में बनबसा जाने से पहले सीएम धामी ने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात करके उनकी समस्याएं सुनी। लगभग दो घंटे तक वह जनता के बीच रहे और एक-एक करके सभी से मिले। लोगों की जनसमस्या सुनने के बाद सीएम धामी बनबसा को रवाना हो गए। सीएम धामी रविवार देर शाम झनकट में एक विवाह समारोह में भी शिरकत करेंगे।

इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी, रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुरेश गंगवार, नगर मंडल अध्यक्ष जीवन धामी, महामंत्री मनोज वाधवा, भास्कर जोशी, संतोष गौरव, सगीर अहमद, किशोर जोशी, प्रदीप गुप्ता, राहुल सक्सेना, धीरेंद्र गौड़, कस्तूरबानंद जोशी, गोकुल ओली, कारज गिल, आदि मौजूद थे। इधर बनबसा जाते समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नदंना में भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम सिंह जेठी के प्रतिष्ठान में रूके। जहां भाजपा नेता जेठी एवं नवीन बोरा समेत कार्यकर्ता एवं आमजन ने सीएम धामी का स्वागत किया।

इनसेट- नगर निकायों के चुनाव की तैयारी शुरू
लोकसभा चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद उत्तराखंड में नगर निकायों के चुनाव की तैयारी है। हाईकोर्ट में दिए गए 30 जून तक चुनाव संपन्न कराने के शपथ पत्र की भावना के अनुरूप शासन इसकी तैयारियों में जुट गया है। इस कड़ी में निकायों में ओबीसी (अदर बैकवर्ड क्लास) के लिए आरक्षण की सीमा 14 प्रतिशत के स्थान पर वास्तविक संख्या के आधार पर करने समेत अन्य बिंदुओं को लेकर नगर निकाय अधिनियम में संशोधन के दृष्टिगत वित्त, कार्मिक व न्याय विभाग से परामर्श मांगा गया है। इसके बाद चुनाव आयोग से अनुमति मिलने पर अध्यादेश के जरिये सरकार अधिनियम में संशोधन कर सकती है और इसी आधार पर निकाय चुनाव होंगे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें