प्रियंका गांधी के बेटे रेहान ने गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से की सगाई, जानें उनके बारे में सबकुछ

नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी महिला दोस्त अवीवा बेग के साथ सगाई कर ली है। बेग दिल्ली की रहने वाली हैं और रेहान की तरह ही फोटोग्राफर हैं। दोनों परिवारों ने इस कार्यक्रम को बेहद निजी रखा था और इसकी जानकारी केवल करीबियों को ही दी गई थी। बताया जाता है कि अवीवा को फोटोग्राफी का शौक है, वहीं रेहान भी फोटोग्राफी से जुड़े रहे हैं।

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान की गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ सगाई की पुष्टि परिवार के उच्च पदस्थ सूत्रों ने की है। खबरों के मुताबिक, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की शादी जल्द हो सकती है। सूत्रों ने बताया कि रेहान वाड्रा ने हाल ही में अपनी सात साल पुरानी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को प्रपोज किया, जिसे अवीवा ने स्वीकार कर लिया। दोनों परिवारों ने भी इस रिश्ते को मंजूरी दे दी है। अवीवा बेग और उनका परिवार दिल्ली का रहने वाला है और दोनों परिवार एक-दूसरे के काफी करीब हैं।

सूत्रों के अनुसार, शादी की तारीख दोनों परिवार मिलकर तय करेंगे। प्रियंका गांधी केरल के वायनाड से सांसद हैं। अपने बड़े भाई राहुल गांधी द्वारा सीट खाली किए जाने के बाद उपचुनाव में प्रियंका ने वहां से जीत दर्ज की थी। वहीं उनके पति रॉबर्ट वाड्रा कारोबारी हैं।

अवीवा के पिता इमरान बेग कारोबारी हैं
सूत्रों ने बताया कि कल रात दोनों परिवारों की मौजूदगी में रेहान वाड्रा ने अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को प्रपोज किया। जानकारी के अनुसार सगाई का समारोह रणथम्भौर में होगा और दोनों की शादी कुछ महीनों बाद होने की संभावना है। रेहान की मंगेतर अवीवा के पिता इमरान बेग व्यवसायी हैं और मां नंदिता बेग इंटीरियर डिजाइनर हैं। नंदिता बेग और प्रियंका गांधी पुरानी दोस्त हैं। कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन की अंदरूनी साज-सज्जा में भी नंदिता बेग ने प्रियंका गांधी का सहयोग किया था।

रेहान और अवीवा की पढ़ाई एक ही स्कूल में
रेहान वाड्रा और अवीवा बचपन से ही एक-दूसरे को जानते हैं, जब दोनों अपनी-अपनी मां की गोद में खेलते थे। बाद में दोनों की शुरुआती पढ़ाई भी एक ही स्कूल में हुई। नंदिता बेग अपनी मां की तरह इंटीरियर डिजाइनर हैं और फोटोग्राफी का शौक रखती हैं। रेहान भी फोटोग्राफर हैं।

राजनीति से दूर रहते हैं रेहान
रेहान को अक्सर मां प्रियंका के साथ देखा जाता रहा है, हालांकि वे राजनीति से दूर रहते हैं। रेहान “डार्क परसेप्शन” नाम से अपनी सोलो एग्ज़ीबिशन भी लगा चुके हैं। उनकी कोलकाता में भी फोटोग्राफी प्रदर्शनी लग चुकी है। रेहान एक विजुअल आर्टिस्ट हैं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें