
देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सोमवार को उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में संबोधन के मद्देनज़र सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने देहरादून के 30 स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।
पहले प्रशासन ने शनिवार को राष्ट्रपति की फ्लीट रूट में आने वाले 20 स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की थी, लेकिन रविवार शाम सूची में 10 और स्कूल जोड़ दिए गए। दरअसल, राष्ट्रपति के सड़क मार्ग से विधानसभा जाने के दौरान इन स्कूलों के आसपास यातायात नियंत्रण और सुरक्षा पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन रही थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा ने आदेश जारी करते हुए सोमवार को इन 30 स्कूलों में अवकाश रखने के निर्देश दिए। बाकी स्कूल सामान्य रूप से संचालित होंगे।
इन स्कूलों में रहेगा अवकाश
ग्रेस एकेडमी कैंट रोड, केंद्रीय विद्यालय हाथीबड़कला, स्कॉलर होम राजपुर रोड, दिल्ली पब्लिक स्कूल राजपुर रोड, ब्रुकलिन स्कूल कर्जन रोड, ब्राइटलैंड स्कूल कर्जन रोड, हिलग्रेस स्कूल ईसी रोड, मार्शल स्कूल ईसी रोड, दून इंटरनेशनल स्कूल ईसी रोड, शेरवुड स्कूल नेहरू कॉलोनी, समरवैली स्कूल तेग बहादुर रोड, हेरीटेज स्कूल एमकेपी चौक, कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल कान्वेंट रोड, सेंट जोसेफ्स एकेडमी रजपुर रोड, मानव भारती स्कूल नेहरू कॉलोनी, विवेकानंद स्कूल जोगीवाला, एसजीआरआर स्कूल करनपुर चौक, जसवंत मॉडर्न स्कूल राजपुर रोड, फ्लाईफुट पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल डिफेंस कॉलोनी, सेंट थॉमस स्कूल, पाइन हॉल स्कूल, केंद्रीय विद्यालय आईआईपी मोहकमपुर, ज्ञानंदा पब्लिक स्कूल न्यू रोड, एसजीआरआर स्कूल रेसकोर्स, पुलिस मॉडर्न स्कूल पुलिस लाइन, एसजीआरआर स्कूल लालपुल, सेंट एनिस स्कूल नेहरू कॉलोनी, केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी और एसजीआरआर स्कूल खुड़बुड़ा।















