राष्ट्रपति मुर्मु का यूपी दौरा, 28 नवंबर को राजयोग प्रशिक्षण केंद्र में करेंगी कार्यक्रम का शुभारंभ

Lucknow : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय विश्व एकता और विश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ध्यान (राजयोग) का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। यह कार्यक्रम 28 नवंबर को सुलतानपुर रोड स्थित राजयोग प्रशिक्षण केंद्र (गुलजार उपवन) में होगा, जिसका उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी। संस्था की राधा दीदी ने बताया कि “स्व-परिवर्तन से विश्व परिवर्तन” के सिद्धांत के साथ संस्था निरंतर आध्यात्मिक अध्ययन और अभ्यास के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्यरत है। उन्होंने कहा कि आज के समय में सामाजिक तनाव, अविश्वास और वैश्विक चुनौतियां बढ़ रही हैं, ऐसे में राजयोग ध्यान मन को शांति, स्थिरता और नैतिक दिशा प्रदान करता है। ब्रह्माकुमारीज लंबे समय से इस दिशा में सेवाएं दे रही हैं, क्योंकि एकता से ही विश्वास की स्थापना संभव है।

राधा दीदी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वर्ष 2009 से संस्था के विभिन्न कार्यक्रमों से जुड़ी रही हैं, हालांकि उत्तर प्रदेश में आयोजित कार्यक्रम में यह उनकी पहली उपस्थिति होगी। इस आयोजन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजयोगी मृत्युंजय भाई, राजयोगिनी संतोष दीदी, विभिन्न राज्यों से आने वाले प्रतिनिधि, राजयोग प्रशिक्षक तथा समाज के विविध क्षेत्रों से जुड़ी प्रमुख हस्तियां शिरकत करेंगी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें