
नैनीताल : मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। राष्ट्रपति ने मंदिर परिसर में करीब आधे घंटे से अधिक समय बिताया और बाबा का ध्यान लगाया।
मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने राष्ट्रपति को बाबा नीब करौरी महाराज से जुड़ी ऐतिहासिक और आध्यात्मिक जानकारियां दीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने मुख्य मंदिर के साथ-साथ परिसर स्थित अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की।
इस दौरान उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।















