Prayagraj : ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में नन्हें खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, अब जिले में लहराएंगे परचम

Prayagraj : शंकरगढ़ क्षेत्र में आयोजित ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख निर्मला देवी रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश वर्मा, जिला शिक्षक संघ महामंत्री राजेश सिंह, ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष बृजेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षकों की देखरेख में हुआ और बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया।

प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में आकृति (प्रा.वि. मोवैया रक्सेल) ने सबको पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। 50 मीटर और 100 मीटर (बालक वर्ग) दोनों में आनंद (प्रा.वि. कोहड़िया) ने बाज़ी मारी। 200 मीटर दौड़ और ऊँची कूद में सलीम (सी.एस. शंकरगढ़) ने शानदार प्रदर्शन कर तालियाँ बटोरीं। प्राथमिक स्तर के अन्य परिणामों में 100 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में शिवांगी (मवैया रक्सेल), 200 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में दीपांजलि (सी.एस. देवरा), ऊँची कूद में आराधना (सी.एस. अमिलिया तरहार) और श्रेया सिंह (सी.एस. शंकरगढ़) रही।

इसी तरह जूनियर स्तर में निखिल और दिवाकर (सी.एस. अमिलिया तरहार) ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ दोनों में पहला स्थान पाकर दोहरा खिताब अपने नाम किया। जूनियर स्तर 100 मीटर (बालिका वर्ग) में महिमा (सी.एस. अमिलिया तरहार) और 200 मीटर में रोशनी (यू.पी.एस. बेमरा) ने नाम रोशन किया। कबड्डी (प्राथमिक बालक वर्ग) में सी.एस. शंकरगढ़ प्रथम, खो-खो में लालापुर प्रथम और कबड्डी (जूनियर बालक वर्ग) में नीबी प्रथम स्थान पर रही।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में जिला शिक्षक संघ महामंत्री राजेश सिंह, ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष बृजेश सिंह एवं अन्य सहयोगी अध्यापक विजय सिंह, अनिल सिंह, पद्माकर सिंह, मनमोहन सिंह, संकेत जी, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सुनील द्विवेदी, अरविंद सिंह, अभिषेक सिंह, पंकज सिंह, अजय सिंह, पंकज सिंह चंदेल, आरती पटवा, रेखा सिंह सहित अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश वर्मा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि बच्चे जिले में भी अपने ब्लॉक का नाम रोशन करेंगे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें